1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 11:35 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 11:35 am IST

10 जून यानी कि आज सुबह 07:33 पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 25 जून को शाम 06:09 तक यहीं पर रहेंगे। बुध के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, बुध उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।

Mercury transit Gemini on 10 june 2019
Image Source : PTIMercury transit Gemini on 10 june 2019

कुंभ राशि
बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध का यह गोचर आपको बहुत से मामलों में लाभ दिलायेगा। यह गोचर आपके और आपकी संतान के लिये तरक्की दिलाने वाला होगा। आपको संतान का सुख मिलेगा। गुरु का साथ हमेशा बना रहेगा, जिससे आपको विद्या का लाभ भी मिलेगा। इसके साथ ही आपका विवेक जागृत होगा और आपकी लव लाइफ बेहतर ढंग से आगे बढ़ती रहेगी, यानी कुल मिलाके आपके साथ सब कुछ अच्छा ही अच्छा होगा। तो बुध की शुभ स्थिति के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए गाय की सेवा करें। अच्छे फल प्राप्त होंगे।

मीन राशि
बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत के बल पर भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपको भूमि-भवन, वाहन का लाभ मिलेगा। माता से भी आपको सहयोग मिलता रहेगा। दरअसल किसी भी काम के प्रति आपका धैर्य आपकी सफलता का सूचक होगा। बाकी आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आपकी आयु के साथ ही आपके परिवार में बढ़ोतरी होगी। अतः बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए 25 जून तक केसर का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं या थोड़ा-सा केसर एक डिब्बी में लेकर अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल