1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 11:35 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 11:35 am IST

10 जून यानी कि आज सुबह 07:33 पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 25 जून को शाम 06:09 तक यहीं पर रहेंगे। बुध के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, बुध उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।

Mercury transit Gemini on 10 june 2019
Image Source : PTIMercury transit Gemini on 10 june 2019

तुला राशि
बुध आपके नवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत के अनुसार अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, यानी आप जितनी मेहनत से अपना काम करेंगे, आपको उस काम का उतना ही फल मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 25 जून तक आपको मिलने वाला धन लाभ भी सामान्य गति से बना रहेगा। बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 25 जून तक हरे रंग की चीज़ों को उपयोग में लाने से बचें और लोहे की लाल रंग की हुई गोलियां अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि
बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध के इस गोचर से 25 जून तक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने खान-पान और नियमित व्यायाम का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इस दौरान आपको अपने कार्यों को करने के लिये थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन अंत में रिजल्ट आपके ही फेवर में आयेगा। बाकी सब कुछ आपको सामान्य रूप से मिलता रहेगा। बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए मिट्टी के बर्तन में पिसी हुई शक्कर डालकर कहीं विराने में दबा दें।   

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल