1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 11:35 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 11:35 am IST

10 जून यानी कि आज सुबह 07:33 पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 25 जून को शाम 06:09 तक यहीं पर रहेंगे। बुध के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, बुध उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।

Mercury transit Gemini on 10 june 2019
Image Source : PTIMercury transit Gemini on 10 june 2019

सिंह राशि
बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध के इस गोचर से आपको भरपूर धन लाभ तो होगा, लेकिन अपनी फिजूल खर्ची या दूसरों के बहकावे में आकर आप अपना ही नुकसान करवा लेंगे। समय की बरबादी करना आपको भारी पड़ सकता है। साथ ही यह आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने में भी रूकावटें डाल सकता है। हालांकि 25 जून तक आपके चेहरे का तेज कायम रहेगा। अतः बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए 25 जून तक गले में तांबे का पैसा धारण करें।

कन्या राशि
बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके पिता के जीवन में भी उनकी तरक्की सुनिश्चित होगी। आप अपने कामों को मन लगाकर पूरा करेंगे। 25 जून तक आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। साथ ही इस दौरान आपको धन लाभ होगा। आपके हाथों से किसी भी तरह का नफा बाहर नहीं निकल पायेगा। अगर आप समुद्री यात्रा के जरिये अपना बिजनेस करते हैं या अब से 25 जून के बीच आप बिजनेस संबंधी किसी समुद्री यात्रा के लिये जा रहे हैं तो यह यात्रा आपके सामने लाभ पाने के कई रास्ते खोलेगी। तो बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए मां दुर्गा की उपासना करें और हो सके तो इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल