1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 मार्च को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में आएंगी कई अड़चने

3 मार्च को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में आएंगी कई अड़चने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 01:17 pm IST

3 मार्च 2018 यानी की होली के दूसरे दिन सुबह 06:55 पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेगा और 9 मई की शाम 05:27 तक यहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी लाइप में क्या पड़ेगा प्रभाव...

mercury transmit Pisces
Image Source : PTImercury transmit Pisces

मिथुन राशि
बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपके साथ-साथ आपके पिता की भी तरक्की होगी। एक तरफ आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी, तो दूसरी तरफ आपके पिता को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन 15 अप्रैल तक अपने जीभ के स्वाद पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। इस दौरान बाहर का खान-पान आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकता है।

उपाय
3 मार्च से 15 अप्रैल के बीच पड़ने वाले बुधवार के दिन दुर्गा मन्दिर में हरी सब्जियों का दान करें और आप भी अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करेंगे, तो आपकी आर्थिक उन्नति को कोई नहीं रोक सकता।

कर्क राशि
बुध का यह गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपका भाग्योदय होगा और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेकिन यहां ध्यान रखें कि मेहनत करने से ही मेहनत का फल मिलता है। वैसे आप अपने परिवार के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभायेंगे और आपको हर तरह के सुख - साधन मिलेंगे।

उपाय
15 अप्रैल तक लोहे की लाल रंग की हुई गोलियां अपने पास रखें। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल