1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 मार्च को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में आएंगी कई अड़चने

3 मार्च को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में आएंगी कई अड़चने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 01:17 pm IST

3 मार्च 2018 यानी की होली के दूसरे दिन सुबह 06:55 पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेगा और 9 मई की शाम 05:27 तक यहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी लाइप में क्या पड़ेगा प्रभाव...

mercury transmit Pisces
Image Source : PTImercury transmit Pisces

तुला राशि
बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से दूसरे लोग आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे, यानी आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 3 मार्च से 15 अप्रैल के बीच आपके दुश्मन भी आपके करीब आने की कोशिश करेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। दूसरी तरफ बुध आपकी वाणी को प्रभावशाली बनायेगा और समुद्री यात्राओं के द्वारा बिजनेस में आपको लाभ दिलायेगा। किसी भी काम के प्रति धैर्य रखने से आपके काम जल्दी बनेंगे।

उपाय

  • किसी भी शुभ कार्य के लिये घर से बाहर जाते समय छोटी कन्या का आशीर्वाद लें और उसे
  • एक फूल गिफ्ट करें। आपके सारे काम बनेंगे।
  • दूध की बोतल वीराने में दबाने से भी बुध के शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि
बुध का यह गोचर आपके पांचवे स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आप जहां भी जायेंगे, उस जगह का सम्मान बढ़ायेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आपके परिवार की वृद्धि होगी। 3 मार्च से 15 अप्रैल के बीच आपके जीवनसाथी और आपकी सन्तान की किस्मत भी उनका पूरा साथ देगी। हालांकि इस दौरान पिता की आर्थिक स्थिति कुछ गड़बड़ा सकती है। उनकी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

उपाय
गाय की सेवा करने से स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा गले में तांबे का पैसा भी धारण कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल