1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 मार्च को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में आएंगी कई अड़चने

3 मार्च को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में आएंगी कई अड़चने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 01:17 pm IST

3 मार्च 2018 यानी की होली के दूसरे दिन सुबह 06:55 पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेगा और 9 मई की शाम 05:27 तक यहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी लाइप में क्या पड़ेगा प्रभाव...

mercury transmit Pisces
Image Source : PTImercury transmit Pisces

कुंभ राशि
बुध का यह गोचर आपके दूसरे स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही आपको धन लाभ भी होगा, लेकिन ईमानदारी से काम करने पर ही आपको सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों की आप हर तरह से मदद करेंगे और 15 अप्रैल तक शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। हालांकि इस दौरान पैतृक सम्पत्ति और सन्तान पक्ष से सुख प्राप्त करने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी।

उपाय
नाक में चांदी धारण करें अन्यथा चांदी का छोटा-सा चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मीन राशि
बुध का यह गोचर आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से समाज में आपको भरपूर मान-सम्मान और धन लाभ के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी या लवमेट से भी आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। साथ ही आपकी संतान को कोर्ट-कचहरी के कामों से लाभ मिलेगा।

उपाय
मां दुर्गा के मन्दिर में हरे रंग का कपड़ा चढ़ाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल