1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मीन राशि का प्रेम राशिफल 2021: बन रहा है आपके विवाह का योग, लेकिन रखना होगा इन बातों का ख्याल

मीन राशि का प्रेम राशिफल 2021: बन रहा है आपके विवाह का योग, लेकिन रखना होगा इन बातों का ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2021 10:39 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 10:40 pm IST

इस वर्ष आपको जहां एक तरफ वर्ष की शुरुआत से शनि की दृष्टि पंचम भाव को प्रभावित करते हुए उतार-चढ़ाव की स्थिति का निर्माण करेगी, वहीं दूसरी ओर देव गुरु बृहस्पति की अमृत दृष्टि रिश्ते में मजबूती लाएगी और आपको प्रेम बंधन में बांधने की कोशिश करेगी।

मीन राशि का प्रेम राशिफल 2021- India TV Hindi
मीन राशि का प्रेम राशिफल 2021 Image Source : INDIA TV

मीन राशि का प्रेम राशिफल 2021: वर्ष 2021 मीन राशि के लोगों के लिये प्रेम के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला वर्ष रहेगा। इस वर्ष आपको जहां एक तरफ वर्ष की शुरुआत से शनि की दृष्टि पंचम भाव को प्रभावित करते हुए उतार-चढ़ाव की स्थिति का निर्माण करेगी, वहीं दूसरी ओर देव गुरु बृहस्पति की अमृत दृष्टि रिश्ते में मजबूती लाएगी और आपको प्रेम बंधन में बांधने की कोशिश करेगी। अर्थात् आप के रिश्ते में विरोधाभास की स्थिति चलती रहेगी, जिससे बाहर निकलने के लिए आपको खुद ही प्रयास करना होगा और इस काम में आपका प्रियतम भी पूरे दिल से आपका साथ देगा।

वार्षिक राशिफल 2021: धन, नौकरी, कारोबार को लेकर 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा नया साल, जानें अन्य का हाल

जनवरी से अप्रैल तक बन रहा है विवाह का योग

 जनवरी के महीने से लेकर अप्रैल तक का समय आपके विवाह के योग बनाएगा। आप प्रेम विवाह भी कर सकते हैं और आपका विवाह कुंडली में अनुकूल स्थिति होने पर परिवार वालों की रजामंदी से आपके मनचाहे व्यक्ति से भी हो सकता है, जिससे आप काफी खुश होंगे लेकिन 2 जून से 20 नवंबर के बीच आपको काफी ध्यान रखना होगा क्योंकि आपके बीच बहस बाजी बढ़ सकती है। इसके बाद का समय अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा लेकिन सितंबर के मध्य से 20 नवंबर के बीच भी आप के मध्य टकराव हो सकता है।

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2021: यह साल होगा आपके लिए बेहद लकी, घूमने फिरने के मिलेंगे कई मौके

लड़ाई झगड़े से बचना होगा

आप यदि लड़ाई झगड़े से बच कर रहेंगे तो रिश्ता अच्छे से चलेगा। दिसंबर के महीने से आपके प्रेम जीवन में दोबारा ख़ुशियां लौटेंगी और उस समय में आप अपने प्रियतम के साथ प्रेम पूर्वक समय बिता पाएंगे। उनके साथ दूर घूमने जाने के योग भी बनेंगे और आप अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखने का पूरा प्रयास करेंगे।

वार्षिक राशिफल 2021: धन, नौकरी, कारोबार को लेकर 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा नया साल, जानें अन्य का हाल

मेष वार्षिक राशिफल 2021: आप परिवार संग बिताएंगे अच्छा समय, बस रखना होगा इन बातों का ख्याल

वार्षिक राशिफल 2021: धन, नौकरी, कारोबार को लेकर 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा नया साल, जानें अन्य का हाल

ज्योतिष आकलन - अनिल ठक्कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल