1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 जनवरी राशिफल: गणतंत्र दिवस के दिन राशिनुसार आपका कुछ ऐसा बीतेगा दिन, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

26 जनवरी राशिफल: गणतंत्र दिवस के दिन राशिनुसार आपका कुछ ऐसा बीतेगा दिन, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2019 03:06 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 03:07 pm IST

26 जनवरी के दिन माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 03 बजकर 04 मिनट से कल दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इस दिन भारतीय गणतंत्र दिवस है। जानें कैसे बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 26 january 2019
Horoscope 26 january 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कम्प्यूटर से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कम्पनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरुस्कार मिल सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारी किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। किसी जररूतमंद को भोजन खिलाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। हालांकि उनको पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह ले सकते हैं। परिवार में आपका माता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आप किसी जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। इस राशि के विवाहित कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं । किसी मंदिर के पुजारी का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल