1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 जनवरी राशिफल: गणतंत्र दिवस के दिन राशिनुसार आपका कुछ ऐसा बीतेगा दिन, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

26 जनवरी राशिफल: गणतंत्र दिवस के दिन राशिनुसार आपका कुछ ऐसा बीतेगा दिन, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2019 03:06 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 03:07 pm IST

26 जनवरी के दिन माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 03 बजकर 04 मिनट से कल दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इस दिन भारतीय गणतंत्र दिवस है। जानें कैसे बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 26 january 2019
Horoscope 26 january 2019

धनु राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा | आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा । आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां फंक्शन में जा सकते हैं। फर्नीचर का कोई सामान खरीदना चाहते हैं, तो आज खरीद सकते हैं। दिन खुशहाल रहेगा। विवाहित लोगों की जिंदगी में सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिये गये फैसले कारगर साबित होंगे। गाय के सींग पर हल्दी लगाएं, हर तरह से स्थिति अच्छी बनी रहेगी ।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। गुस्से में आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं। भगवान को पुष्प अर्पित करें, आपका काम सही ढंग से पूरा होगा।

अगली स्लाइड में जानें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल