1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 जनवरी राशिफल: गणतंत्र दिवस के दिन राशिनुसार आपका कुछ ऐसा बीतेगा दिन, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

26 जनवरी राशिफल: गणतंत्र दिवस के दिन राशिनुसार आपका कुछ ऐसा बीतेगा दिन, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2019 03:06 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 03:07 pm IST

26 जनवरी के दिन माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 03 बजकर 04 मिनट से कल दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इस दिन भारतीय गणतंत्र दिवस है। जानें कैसे बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 26 january 2019
Horoscope 26 january 2019

सिंह राशि
आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। आप किसी पुरानी अधूरी रचना को फिर से पूरा कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा। कॉलेज में किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है। आप आगे की पढ़ाई के लिये पूरी मेहनत करेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी तरजीह जरूर दें। इससे स्थिति ठीक रहेगी। हनुमान मंदिर में भगवान तो बूंदी का भोग लगाएं, आपके साथ सारी चीज़ें बेहतर होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नव विवाहित किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको सफलता भी जरूर मिलेगी। अगर आप जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये समय अच्छा है। आप किसी अच्छी जगह पर अप्लाई कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

अगली स्लाइड में जानें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल