1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 जनवरी राशिफल: गणतंत्र दिवस के दिन राशिनुसार आपका कुछ ऐसा बीतेगा दिन, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

26 जनवरी राशिफल: गणतंत्र दिवस के दिन राशिनुसार आपका कुछ ऐसा बीतेगा दिन, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2019 03:06 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 03:07 pm IST

26 जनवरी के दिन माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 03 बजकर 04 मिनट से कल दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इस दिन भारतीय गणतंत्र दिवस है। जानें कैसे बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 26 january 2019
Horoscope 26 january 2019

तुला राशि
आज किसी व्यक्ति से आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी, लेकिन आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। किसी से भी ज्यादा उम्मीदें लगाकर ना रखें। साथ ही जो भी काम करें, अपने दम पर करें। किसी से मदद लेना आपको भारी पड़ सकता है। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। आप किसी स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दवाईयां समय पर लेनी चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपके काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आप घरेलू चीजों को खरीदने के लिये मार्किट जा सकते हैं। आपके बच्चे आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। महिलाओं के लिये दिन बेहतरीन रहेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे । माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा । अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं, तो आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। आज आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में सही सलाह के लिये किसी अनुभवी की राय लें। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपका दिन बेहतरीन रहेगा। sea

अगली स्लाइड में जानें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल