1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 मई राशिफल: मिथुन और कर्क राशि वाले आज धन के लेन-देन में इन्हें रहना होगा सावधान

12 मई राशिफल: मिथुन और कर्क राशि वाले आज धन के लेन-देन में इन्हें रहना होगा सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2019 04:53 pm IST,  Updated : May 11, 2019 04:53 pm IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आपको बता दूं कि वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी को विशेष रूप से मां दुर्गा के अपराजिता स्वरूप की पूजा का विधान है। इसके अलावा आज के दिन अति महत्वपूर्ण, दस विद्याओं में से एक श्री बगलामुखी की जयंती भी है।

धनु राशि
धनु राशि
 

धनु राशि - आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे । ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा । जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे । मन में प्रसन्नता बनी रहेगी । शाम को घर पर मेहमानों के आने से घर के माहौल में परिवर्तन आयेगा । कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी । कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी । आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा । आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी । सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर रहेगा । आप अच्छा फील करेंगे । गाय को रोटी खिलाएं, धन में वृद्धि होगी । 

मकर राशि - आज आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है । काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न होने की संभावना है । आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा । वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है । कारोबारी किसी साझेदारी के मसले में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो ही फायदा होगा । पिता को घुटनों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । विष्णु जी को फूल अर्पित करें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।