1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 मई राशिफल: मिथुन और कर्क राशि वाले आज धन के लेन-देन में इन्हें रहना होगा सावधान

12 मई राशिफल: मिथुन और कर्क राशि वाले आज धन के लेन-देन में इन्हें रहना होगा सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2019 04:53 pm IST,  Updated : May 11, 2019 04:53 pm IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आपको बता दूं कि वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी को विशेष रूप से मां दुर्गा के अपराजिता स्वरूप की पूजा का विधान है। इसके अलावा आज के दिन अति महत्वपूर्ण, दस विद्याओं में से एक श्री बगलामुखी की जयंती भी है।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। पानी की कमी से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे । शाम को दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे, जिससे आपका कोई जरूरी काम अटक सकता है । संतान की तरक्की से आप खुश होंगे । आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी । आप अपने काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा ।  

कन्या राशि -  आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे । अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे । कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा ।  वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी । कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है । आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा । आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए । हेल्थ के मामले में आप फिट रहेंगे। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा । सीनियर  आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे । आपको बिजनेस में मुनाफा होगा । विष्णु जी को प्रणाम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।