1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 मई राशिफल: मिथुन और कर्क राशि वाले आज धन के लेन-देन में इन्हें रहना होगा सावधान

12 मई राशिफल: मिथुन और कर्क राशि वाले आज धन के लेन-देन में इन्हें रहना होगा सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2019 04:53 pm IST,  Updated : May 11, 2019 04:53 pm IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आपको बता दूं कि वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी को विशेष रूप से मां दुर्गा के अपराजिता स्वरूप की पूजा का विधान है। इसके अलावा आज के दिन अति महत्वपूर्ण, दस विद्याओं में से एक श्री बगलामुखी की जयंती भी है।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

नई दिल्ली:  आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आपको बता दूं कि वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी को विशेष रूप से मां दुर्गा के अपराजिता स्वरूप की पूजा का विधान है। इसके अलावा आज के दिन अति महत्वपूर्ण, दस विद्याओं में से एक श्री बगलामुखी की जयंती भी है। आज के दिन मां बगलामुखी की उपासना शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिये, किसी को अपने वश में करने के लिये और अपने कार्यों में जीत हासिल करने के लिये बहुत ही श्रेष्ठ है। अतः आज के दिन का आप कैसे लाभ उठा सकते हैं, और आज के दिन आप मां बगलामुखी के किस विशेष मंत्र को सिद्ध कर सकते हैं, ये सब हम आपको आज बतायेंगे। 

मेष राशि -  आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी । किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे । इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है । आपको सफलता मिलेगी । साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा । सोसाइटी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे । बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे । सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपका दिन बेहतर रहेगा । 

वृष राशि -  आज आपको अचानक धन लाभ होगा । आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे । जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा । आपका रिश्ता मजबूत होगा । अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं । किसी पुराने कामकाज से आपको लाभ हो सकता है। कई योजनाएँ आज समय से पहले पूरी हो जायेंगी । परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी । अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे । गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते बेहतर होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।