1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 मई राशिफल: मिथुन और कर्क राशि वाले आज धन के लेन-देन में इन्हें रहना होगा सावधान

12 मई राशिफल: मिथुन और कर्क राशि वाले आज धन के लेन-देन में इन्हें रहना होगा सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2019 04:53 pm IST,  Updated : May 11, 2019 04:53 pm IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आपको बता दूं कि वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी को विशेष रूप से मां दुर्गा के अपराजिता स्वरूप की पूजा का विधान है। इसके अलावा आज के दिन अति महत्वपूर्ण, दस विद्याओं में से एक श्री बगलामुखी की जयंती भी है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । माता-पिता अपने बच्चों को खूब सारा प्यार देंगे । सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है । आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा । साथ ही संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के कई नये रास्ते नजर आयेंगे । आज दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करेंगे । जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे । आज आप कोई नॉबल पढ़ सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। कुल मिलाकर आपका दिन बढ़िया रहने वाला है । मंदिर में गुड़ दान करें, दोस्तों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे । 

कर्क राशि - आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बनायेंगे । आज किसी बात को लेकर आप गलतफहमी में पड़ सकते हैं । घर के किसी मसले में राय देने से पहले आप कई बार विचार कर सकते हैं। किसी काम में भागदौड़ के चलते आपको थोड़ी थकान महसूस होगी । आपको आराम करने की जरूरत है । संतान के साथ विवाद होने की संभावना भी बन रही है, लेकिन जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। ऑफिस का माहौल भी अच्छा बना रहेगा । पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।