1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 24 मार्च 2018: 2 अशुभ के साथ गजकेसरी योग, इन राशियों का भाग्य खोल देगा शनिवार

राशिफल 24 मार्च 2018: 2 अशुभ के साथ गजकेसरी योग, इन राशियों का भाग्य खोल देगा शनिवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 07:33 pm IST

विषयोग और वज्र योग बनने के साथ-साथ सौबाग्य और गजकेसरी योग भी बन रहा है। जिसके कारण राशियों में अशुभ योग का असर कम होगा। जिसके कारण धनलाभ के साथ-साथ बिजनेस और जॉब में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

24 march saturday 2018 rashifal in hindi- India TV Hindi
24 march saturday 2018 rashifal in hindi

धर्म डेस्क: 24 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके साथ ही नवरात्र का सातवां दिन है। जिसके कारण देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। इसके अलावा आज 2 अशुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों का अनिष्ट हो सकता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए शनिवार अच्छा बीतेगा।

विषयोग और वज्र योग बनने के साथ-साथ सौबाग्य और गजकेसरी योग भी बन रहा है। जिसके कारण राशियों में अशुभ योग का असर कम होगा। जिसके कारण धनलाभ के साथ-साथ बिजनेस और जॉब में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।  

मेष राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज बिना कोई अतिरिक्त परिश्रम किए घर के आस-पास का काम सामान्य गति से कर पाऐंगे। बेहतर परिणामों की प्राप्ति के लिए अपने सभी कार्यों को सोच-समझ कर पूरे उत्साह से करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, फिजूलखर्ची ना करें। परिवारवालों के साथ पूरा दिन टाईम स्पेंड करेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बिजनेस में धनलाभ होने की संभावना है। लवमेट आज अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिससे आप महत्तवपूर्ण बड़े फैसले ले सकते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन आज पुराने कामों का फॉलोअप जरूर लें। अपने प्रेजेंटेशन एक बार चेक करें। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलेगी, ये खुशखबरी नन्हे मेहमान के आने की भी हो सकती है। शाम को परिवार वालों के साथ सैर पर जाने का प्लान बन सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। नया घर खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं, बड़ों की सलाह जरूर लें। मां दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं, आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल