1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 24 मार्च 2018: 2 अशुभ के साथ गजकेसरी योग, इन राशियों का भाग्य खोल देगा शनिवार

राशिफल 24 मार्च 2018: 2 अशुभ के साथ गजकेसरी योग, इन राशियों का भाग्य खोल देगा शनिवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 07:33 pm IST

विषयोग और वज्र योग बनने के साथ-साथ सौबाग्य और गजकेसरी योग भी बन रहा है। जिसके कारण राशियों में अशुभ योग का असर कम होगा। जिसके कारण धनलाभ के साथ-साथ बिजनेस और जॉब में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

24 march saturday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI24 march saturday 2018 rashifal in hindi

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल होंगे। नई चीजों को सीखने की कोशिश करते रहें। आज अपने फैमिली बिजनेस में सहयोग करेंगे। पिता से संबंधों में मधुरता आएगी । इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वो कोई नई कोचिंग क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाएंगे। आपकी दोस्ती मजबूत होगी। मां दुर्गा को 2 कपूर अर्पित करे, आपकी कोशिशें सफल होंगी।

कन्या राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। घरेलू चीजों की खरीदारी में अधिक पैसे खर्च हो सकते है। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार वालों की राय आपके लिए कारगर साबित होगा। शाम को जीवनसाथी की मदद से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेगें। मां दुर्गा को एक कपूर और छ लौंग अर्पित करें, आपकी परेशानी कम होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल