1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 24 मार्च 2018: 2 अशुभ के साथ गजकेसरी योग, इन राशियों का भाग्य खोल देगा शनिवार

राशिफल 24 मार्च 2018: 2 अशुभ के साथ गजकेसरी योग, इन राशियों का भाग्य खोल देगा शनिवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 07:33 pm IST

विषयोग और वज्र योग बनने के साथ-साथ सौबाग्य और गजकेसरी योग भी बन रहा है। जिसके कारण राशियों में अशुभ योग का असर कम होगा। जिसके कारण धनलाभ के साथ-साथ बिजनेस और जॉब में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

24 march saturday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI24 march saturday 2018 rashifal in hindi

तुला राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से फोन पर बात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। इस राशि के विवाहित पुरूष आज जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करें तो संबंधों में मिठास बनी रहेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी। मौसम के बदलने से आज गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है। घर से बाहर जाते समय दही खाएं । लवमेट आज लॉंग ड्राईव पर जाऐंगे। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, आपको धनलाभ होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन पॉजिटिव रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे। अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श लें। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। उच्च अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। आपकी मेहनत जल्दी ही रंग लाएगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ने के योग हैं। मां दुर्गा को पंचमेवा का भोग लगाएं, आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल