1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 24 मार्च 2018: 2 अशुभ के साथ गजकेसरी योग, इन राशियों का भाग्य खोल देगा शनिवार

राशिफल 24 मार्च 2018: 2 अशुभ के साथ गजकेसरी योग, इन राशियों का भाग्य खोल देगा शनिवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 07:33 pm IST

विषयोग और वज्र योग बनने के साथ-साथ सौबाग्य और गजकेसरी योग भी बन रहा है। जिसके कारण राशियों में अशुभ योग का असर कम होगा। जिसके कारण धनलाभ के साथ-साथ बिजनेस और जॉब में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

24 march saturday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI24 march saturday 2018 rashifal in hindi

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। ऑफिस में खुद को बेहतर साबित करने के लिए अपने काम करने के तरीकों में बदलाव कर सकते है। जिससे आपके काम की तारीफ होगी। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाएं। आज आपके सोचे हुए सारे काम आसानी से निपटा लेंगे। दोस्तों के साथ आज छोटी-सी बात पर गुस्सा कर के आप अपनी बनी-बनाई बात बिगाड़ सकते हैं। कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स कविता लिखने में रुचि रखते है। आज उन्हें किसी शो में कविता सुनाने का मौका मिल सकता है। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अपनी बातचीत से किसी को भी सहमत कराने में सफल होंगे। आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी, भविष्य में ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े है आज उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन खास रहेगा। परिवार वालों से रिश्ते की बात कर सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। मां दुर्गा को दो ईलायची का भोग लगाएं, आपके काम आसानी से बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल