1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 24 मार्च 2018: 2 अशुभ के साथ गजकेसरी योग, इन राशियों का भाग्य खोल देगा शनिवार

राशिफल 24 मार्च 2018: 2 अशुभ के साथ गजकेसरी योग, इन राशियों का भाग्य खोल देगा शनिवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 07:33 pm IST

विषयोग और वज्र योग बनने के साथ-साथ सौबाग्य और गजकेसरी योग भी बन रहा है। जिसके कारण राशियों में अशुभ योग का असर कम होगा। जिसके कारण धनलाभ के साथ-साथ बिजनेस और जॉब में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

24 march saturday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI24 march saturday 2018 rashifal in hindi

कुंभ राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपने विचारों या रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव करेंगे, ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, आप साथ में मूवी का प्लान बना सकते हैं। आपने किसी दोस्त से कोई वादा किया हुआ है, तो उसका ध्यान रखें। मां दुर्गा को लाल चूड़ी चढ़ाएं, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नये वस्त्रों, भूमि पर आपका धन व्यय होगा। आपका मन शान्त रहेगा, साथ ही धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। घर में किसी धार्मिक समारोह का आयोजन होगा । आज हो सके तो वक़्त और पैसे को मनोरंजन पर ज्यादा खर्च न करें। ऐसी स्थिति में आप अपने किसी करीबी की मदद ले सकते है। आज आप मन को शांत रखकर विवादों को हल करने की कोशिश करें तो आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से आज आपकी मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के लवमेट आज अपने मन की बात आज अपने साथी से कह सकते है। ऐसा करने पर उनकी जीत होनी तय है। मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं, आपका मन शांत रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल