1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 03 मार्च 2018: इन राशि वालों को मिलेगा कई तरह से लाभ, आप भी अपनी राशि देखें

राशिफल 03 मार्च 2018: इन राशि वालों को मिलेगा कई तरह से लाभ, आप भी अपनी राशि देखें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2018 12:22 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 12:22 pm IST

आज से सभी शुभ काम होने लगेंगे। आज का दिन कई मायनों में काफी शुभ है। आज श्री चैतन्य महाप्रभु जी की जयंती है। आज शाम को 07:40 पर भद्रा समाप्त होगी। अतः आज शाम 07:40 के बाद ही होलिकादहन किया जायेगा। होलिकादहन के साथ ही आज से होलाष्टक भी समाप्त हो रहे है

मकर राशि
मकर राशि

मकर: दिन मध्यम फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन और साहित्य से जुड़े कार्य कर सकेंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी। 

कुंभ: गणेशजी आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह देते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे। 

मीन: आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बडों से आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल