1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 03 मार्च 2018: इन राशि वालों को मिलेगा कई तरह से लाभ, आप भी अपनी राशि देखें

राशिफल 03 मार्च 2018: इन राशि वालों को मिलेगा कई तरह से लाभ, आप भी अपनी राशि देखें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2018 12:22 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 12:22 pm IST

आज से सभी शुभ काम होने लगेंगे। आज का दिन कई मायनों में काफी शुभ है। आज श्री चैतन्य महाप्रभु जी की जयंती है। आज शाम को 07:40 पर भद्रा समाप्त होगी। अतः आज शाम 07:40 के बाद ही होलिकादहन किया जायेगा। होलिकादहन के साथ ही आज से होलाष्टक भी समाप्त हो रहे है

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज से सभी शुभ काम होने लगेंगे। आज का दिन कई मायनों में काफी शुभ है। आज श्री चैतन्य महाप्रभु जी की जयंती है। आज शाम को 07:40 पर भद्रा समाप्त होगी। अतः आज शाम 07:40 के बाद ही होलिकादहन किया जायेगा। होलिकादहन के साथ ही आज से होलाष्टक भी समाप्त हो रहे हैं, जिसके चलते शादी ब्याह आदि शुभ कार्य फिर से शुरू हो जायेंगे। जानइए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष: आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में भी योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार प्रतीत होगा। आर्थिक लाभ होने की आशा रख सकते हैं। 

वृषभ: आपकी अधिक भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्य को टालना ज्यादा अच्छा रहेगा। वाणी और वर्तनी पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता हैं। अधिकारियों के साथ विवाद के प्रसंग को टालना बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों के साथ विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। धैर्य से काम लें।

मिथुन: प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करने की गणेशजी की सलाह है। आमोद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिकरूप से भी आप स्वस्थ रह पाएंगे। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल