1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 03 मार्च 2018: इन राशि वालों को मिलेगा कई तरह से लाभ, आप भी अपनी राशि देखें

राशिफल 03 मार्च 2018: इन राशि वालों को मिलेगा कई तरह से लाभ, आप भी अपनी राशि देखें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2018 12:22 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 12:22 pm IST

आज से सभी शुभ काम होने लगेंगे। आज का दिन कई मायनों में काफी शुभ है। आज श्री चैतन्य महाप्रभु जी की जयंती है। आज शाम को 07:40 पर भद्रा समाप्त होगी। अतः आज शाम 07:40 के बाद ही होलिकादहन किया जायेगा। होलिकादहन के साथ ही आज से होलाष्टक भी समाप्त हो रहे है

 

तुला राशि
तुला राशि

तुला: नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट मुलाकात आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। स्थायी संपत्ति के मामलों में सावधानी बरतिएगा। 

वृश्चिक: आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वभाव में हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है। 

धनु: समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ आनंद के पल गुजार सकते हैं । साझेदारी लाभदायक रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल