1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 फरवरी 2018: इस 5 राशि के जातक रहें सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

राशिफल 7 फरवरी 2018: इस 5 राशि के जातक रहें सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2018 06:49 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 06:49 pm IST

आज जानकी जयंती और दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। इसके अलावा कल शाम 06:22 पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज का दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। आज आप भजन-कीर्तन में शामिल होने की योजना बनाऐंगे। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। आज लवमेट का दिन रोमांस से भरपूर होने की संभावना है। आज दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। घर से बाहर निकलते समय दही और शक्कर खाकर निकलने से आपके सारे काम होंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपका रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आज आप किसी नए रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। साथ ही आज आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल