1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और जॉब में मिलेगा फायदा

राशिफल 28 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और जॉब में मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 07:50 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। बुधवार होने के साथ-साथ सूर्य-चंद्रमा की स्थिति के कारण धृति योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद है। रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 28 march wednesday 2018 rashifal in hindi- India TV Hindi
 28 march wednesday 2018 rashifal in hindi Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। बुधवार होने के साथ-साथ सूर्य-चंद्रमा की स्थिति के कारण धृति योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद है। बुधवार वृष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इन राशियों को जॉब में प्रमोशन के साथ-साथ बिजनेस में लाभ के आसार नजर आ रहे है। वहीं अन्य राशियों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते है। साथ ही अपने किसी नजदीकी दोस्त के घर उससे मिलने जा सकते है। दोस्त से बात शेयर करके आपका मन हल्का होगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्र से जूड़े है।

आज उनके काम की तारीफ होगी। साथ ही प्रमोशन भी होने के चांस है। मन प्रसन्न होगा। इस राशि के व्यवसाय करने वालों को आज दो गुना धनलाभ होने की संभावना है। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मां दुर्गा को लाल चूड़ी चढ़ाने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपका बेहतरीन रहेगा। आज रास्ते में जाते वक्त आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस में निवेश कर सकता है। जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। इस राशि के जो स्टूडेंट्स लॉ की तैयारी कर रहे है।

आज उन्हें किसी लॉ फार्म में जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। साथ ही पूजा करवाने मंदिर जा सकते है। लवमेट के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मां दुर्गा को दो इलायची का भोग लगाने से आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल