1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल ( 22 से 28 अक्टूबर 2018): जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी सितारों की चाल

साप्ताहिक राशिफल ( 22 से 28 अक्टूबर 2018): जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी सितारों की चाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2018 08:31 am IST,  Updated : Oct 22, 2018 04:43 pm IST

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अक्टूबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा।

weekly horoscope
weekly horoscope

मिथुन राशि
इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से दसवें स्थान में होंगे। लंबे समय से घर या गाड़ी लेने का विचार बना रहे जातकों को इस हफ्ते सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना पसंद कर सकते हैं। हालांकि स्यंव की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता भी आपको रहेगी। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा लाभ घर में रहेंगें। फाइनेंशियली समय आपके लिये लाभकारी रह सकता है विशेषकर व्यवसायी जातकों के लिये अच्छा समय रहेगा। नौकरी करने वाले जातक काम से थोड़ी उकताहट महसूस कर सकते हैं। हेल्थ को लेकर भी कॉन्शियस हो सकते हैं। सुस्ती का आलम छाया रह सकता है। इसी समय राशि स्वामी बुध गुरु के साथ छठे घर में आ रहे हैं। हेल्थ संबंधी परेशानियों से निजात मिल सकती हैं लेकिन खान-पान का ध्यान रखना होगा। किसी के साथ बहसबाजी में न पड़ें, बड़ों का आदर करें। सप्ताहांत पर 12वां चंद्रमा रहने से वीकेंड थोड़ा भागदौड़ भरा रह सकता है जिससे छुटकारा पाकर कुछ पल शांति के बिताने की इच्छा हो सकती है। खान-पान पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिये यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान में गोचर करेंगें। भाग्य का साथ आपको मिल सकता है। लेकिन इसके लिये आपको अपनी पूरी एकाग्रता के साथ कार्य करने की भी आवश्यकता रहेगी जो कि आपके लिये चुनौतिपूर्ण हो सकता है। आप हाल ही में हुई किसी बात को लेकर गिल्टी फील कर सकते हैं या फिर आपको ऐसा भी लग सकता है कि कोई आपको तवज्जो नहीं दे रहा या आपको किसी ने धोखा दिया है। सप्ताह का मध्य आपके लिये संपन्नता लेकर आ सकता है। प्रोफेशनली पैसा कमाने की भूख बढ़ सकती है। कुल मिलाकर आपके लिये सुख समृद्धि वाला समय कहा जा सकता है। जो जातक विवाहित हैं वे बच्चे की प्लानिंग कर सकते हैं। संतानशुदा जातक अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करने के इच्छुक हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में ही बुध भी आपकी राशि से पंचम भाव में गुरु के साथ आ रहे हैं जो कि आपकी रोमांटिक लाइफ के लिये काफी अच्छे कहे जा सकते हैं। जो जातक लव मैरिज़ के इच्छुक हैं वे घर पर बात चला सकते हैं, थोड़ी ना नुकूर के बाद घर वाले मान सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप अपनी सुख-सुविधाओं या कहें भौतिक संपन्नता को लेकर संतुष्ट रह सकते हैं। अपने स्ट्रैंथ भी इस समय आप पहचान सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल