1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल ( 22 से 28 अक्टूबर 2018): जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी सितारों की चाल

साप्ताहिक राशिफल ( 22 से 28 अक्टूबर 2018): जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी सितारों की चाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2018 08:31 am IST,  Updated : Oct 22, 2018 04:43 pm IST

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अक्टूबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा।

weekly horoscope
weekly horoscope

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा छठे घर में रहेंगें। परिजनों के साथ समय व्यीतत करने की इच्छा हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी इस समय आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। काम से कुछ दिन छुटकारा पाकर आराम करने का प्लान भी बना सकते हैं। अपनी खर्च करने की प्रवृति पर थोड़ा अंकुश भी लगाने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप काफी ऊर्जावान, काफी खुशमिज़ाज रहने वाले हैं। ललित कलाओं यानि परफोर्मिंग आर्ट्स की ओर भी आपका रूझान बढ़ सकता है। हालांकि इस समय पार्टनर के साथ रिश्तों को लेकर थोड़ा इन्सिक्योर हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में ही बुध भी आपकी ही राशि से परिवर्तन कर गुर के साथ धन भाव में चले जायेंगें। फाइनेंशियली यह समय आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से छुटकारा पाकर चैन की सांस लेने के इच्छुक हो सकते हैं। हालांकि इस समय आप शारीरिक तौर पर थोड़ा कमजोर व खुद को डिमोरलाइज भी महसूस कर सकते हैं। दरअसल सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में रहेंगें जो इस तरह की परिस्थितियां आपके लिये बना रहे हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिये सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत में पंचम चंद्रमा आपको वैचारिक तौर पर काफी प्रगतिशील बना रहा है। स्वयं के प्रति भी आप इस हफ्ते काफी ईमानदार रह सकते हैं। सुपरनैचुरल शक्तियों की ओर भी आपका रूझान बढ़ सकता है। रोमांटिक लाइफ भी आपकी अच्छी बनी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप अपेक्षित परिणाम मिलने से काफी संतुष्ट रह सकते हैं। कुछ दबे-कुचले अरमानों को पूरा करने की तमन्ना भी जागृत हो सकती है। हालांकि सफलता के साथ-साथ शत्रु भी बढ़ने लगते हैं आपके लिये भी आपके विरोधी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। रुटीन को त्यागकर कुछ नया भी ट्राई कर सकते हैं। इन्हीं दिनों में बुध आपकी राशि से 12वें घर से आपकी ही राशि में गुरु के साथ प्रवेश कर रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी किसी लंबे समय से चली आ रही परेशानी से निजात मिल सकती है। जा जातक स्वस्थ हैं उन्हें अपने खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा उदर संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में सांतवा चंद्रमा आपको फिजकली फिट रहने के संकेत कर रहा है साथ ही लाइफ पार्टनर के साथ किसी मनपसंद क्षेत्र में घुमने का विचार भी बना सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर भी आपका रूझान बढ़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल