1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल ( 22 से 28 अक्टूबर 2018): जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी सितारों की चाल

साप्ताहिक राशिफल ( 22 से 28 अक्टूबर 2018): जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी सितारों की चाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2018 08:31 am IST,  Updated : Oct 22, 2018 04:43 pm IST

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अक्टूबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा।

weekly horoscope
weekly horoscope

कुंभ राशि
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से धन भाव में रहेंगें। रुके हुए धन की वापसी को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। छोटी छोटी चीज़ों को लेकर ओवररिएक्ट कर सकते हैं। कुछ पुरानी लेकिन मीठी यादें ताजा हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पराक्रम भाव में हो रहा है। इस समय आप काफी मिलनसार रहेंगें। पार्टनर व बच्चों के साथ समय बिताने की इच्छा हो सकती है। किसी क्षेत्र विशेष में अपने ज्ञान को बढ़ाने की जरुरत भी आपको लग सकती है। निकट संबंधियों को लेकर भी अपने दायित्वों को समझ सकते हैं। मध्य दिनों में कर्मभाव में बृहस्पति के साथ बुध के आने से कार्यस्थल पर वरिष्ठ कर्मियों व उच्चाधिकारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कार्योन्नति की उम्मीद भी इस समय आप कर सकते हैं। इसके पश्चात सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा सुख भाव में चले जायेंगें जो कि सुख-समृद्धि में वृद्धि करेंगें। मानसिक तौर पर आप काफी सूझ-बूझ से काम लेंगें। वीकेंड पर आपका मूड रोमांटिक रहने के आसार हैं। हालांकि कहीं न कहीं ईर्ष्या की भावना भी आपमें घर कर सकती है। एकांत भी आपको अच्छा लग सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह मिलेजुले परिणाम आपके लिये लेकर आ सकता है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये यह सप्ताह काफी अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर करेंगें। आपका आत्मबल काफी मजबूत रहेगा। आपका व्यवहार भी काफी मिलनसार रहेगा। अपनी उपलब्धियों पर गौरवान्वित हो सकते हैं। नई-नई जगहों पर घुमने का मन भी हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। परिजनों के साथ अधिक समय व्यतीत करना चाहेंगें। हो सकता है काम से भी छुट्टी लेकर थोड़ा रेस्ट करने का मन बने। खर्च करते समय विवेक से काम लें तो बेहतर रहेगा यह आपके लिये इस समय चुनौतिपूर्ण हो सकता है। हफ्ते के इन मध्य दिनों में ही बुध भी आपकी राशि से भाग्य स्थान में राशि स्वामी बृहस्पति के साथ गोचररत होंगे। इस समय भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा जिससे आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप अपनी किसी दबी इच्छा को पूरा करने का विचार बना सकते हैं। अपेक्षित परिणाम मिलने से परिजनों, दोस्तों के साथ कोई छोटा-मोटा सेलिब्रेशन भी कर सकते हैं। हालांकि विपक्षियों द्वारा आपके सामने चुनौतियां भी पेश की जायेंगी लेकिन उनकी परवाह न करते हुए आप आगे बढ़ सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल