1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल ( 22 से 28 अक्टूबर 2018): जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी सितारों की चाल

साप्ताहिक राशिफल ( 22 से 28 अक्टूबर 2018): जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी सितारों की चाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2018 08:31 am IST,  Updated : Oct 22, 2018 04:43 pm IST

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अक्टूबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा।

weekly horoscope
weekly horoscope

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक इस सप्ताह अपनी उदारता का परिचय दे सकते हैं। आप किसी के कर्मों पर मिट्टी डाल कर बीती ताहि बिसार दे करते हुए उन्हें माफ कर आगे बढ़ सकते हैं। फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो धन प्राप्ति के शॉर्ट कट भी आप तलाश सकते हैं, अष्टम चंद्रमा हफ्ते के शुरुआती दिनों में ऐसे योग बना रहे हैं। सप्ताह के मध्य में भाग्य स्थान में चंद्रमा के आने से आपके अंदर सर्वोच्चता का भाव आ सकता है। आप स्वयं को दूसरों से सुपीरियर समझ सकते हैं हालांकि आप काफी खुशमिज़ाज भी रहेंगें और आपके स्वभाव में दूसरों को उनकी गलतियों को लेकर क्षमा कर देने की भावना भी बनी रहेगी। शारीरिक तौर पर भी आप स्वयं को फिट महसूस कर सकते हैं। इस हफ्ते के मध्य दिनों में ही बुध भी राशि परिवर्तन कर आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करेंगें। चौथे स्थान में बृहस्पति के साथ बुध की युति आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत कर रही है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा दसवें स्थान में आ जायेंगें। वीकेंड पर थकावट महसूस कर सकते हैं। आपका मन कुछ ऐसा रहेगा कि आपके सारे काम दूसरे आकर कर दें। फिजूल खर्च करने की प्रवृति बढ़ सकती है। हालांकि बोलचाल से इस हफ्ते आप काफी विनम्र रहने वाले हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये यह सप्ताह मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिये चुनौतियों भरे रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से सातवें घर में रहेंगें। आपका व्यवहार काफी रुखा हो सकता है जिससे हो सकता है आपकी रोमांटिक लाइफ में मिठास में कुछ कमी आये। खर्च करने के मामले में आप अपने विवेक को भी इस समय बेचकर खा सकते हैं। यह आपके लिये थोड़ा चिंताजनक भी हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आप एक चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। किसी से धोखा भी मिल सकता है। अपनी लाइफ के रूटीन से भी आपको उकताहट हो सकती है। हो सकता है इस सप्ताह आप काफी सुस्त रहें। इन्हीं दिनों में राशि स्वामी बुध गुरु के साथ पराक्रम भाव में होंगे जो कि प्रोफेशनली आपके लिये काफी अच्छे संकेत कर रहे हैं। वीकेंड पर काफी ऊर्जावान रहेंगें व अपनी स्थिति को लेकर संतुष्ट भी रह सकते हैं। इस समय चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान में होंगे। भाग्य का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल