1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2019 09:38 am IST,  Updated : Mar 18, 2019 09:51 am IST

इस सप्ताह आपके समक्ष कई ऐसी परिस्थितियाँ आएंगी जिनसे आप भावनात्मक तौर पर आहत हो सकते है। किसी के साथ ग़लतफहमी पैदा होने या उनका सामना करने की सोच ही आपको विचलित कर सकती है। यहाँ तक कि कार्यस्थल पर भी काम में ध्यान लगाने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

मिथुन: इस सप्ताह की शुरुआत में चंद व्यक्तिगत और व्यावसायिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। हालाँकि आप इन समस्याओं का हल निकालने का हरसंभव प्रयास करेंगे, लेकिन आपके व्यावसायिक जीवन में कुछ-ना-कुछ परेशानियां आपकी उन्नति की राह में रोड़े बन कर आ सकती हैं। आपके प्रयासों को प्रोत्साहन न मिलने से हो सकता है आपके स्वभाव में भी थोड़ा चिड़चिड़ापन आये, स्वयं को प्रेरित कर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। तय समयावधि में अपने सभी काम पूरे कर सप्ताहांत पर अपने परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम समय व्यतीत करने का मौका भी आपको मिल सकता है। खर्च के मामले अपना हाथ थोड़ा टाइट रखें तो बेहतर है। 

कर्क: इस सप्ताह आपको अपने व्यक्तित्व में कुछ खास परिवर्तन की आवश्यकता हैं। हो सकता है आपके करीबी इस बदलाव को आपमें देखना चाहते हों। यदि पिछले कुछ समय से आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधो में आपको कुछ व्यावहारिक दिक्कतों से झूझना पड़ रहा है तो इस बारे में जरुर सोचें। आपको संयम से काम लेने की आवश्यकता है। उम्मीद है सप्ताहांत पर आपको इस परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलें। करियर और व्यवसाय के मामले में आपको अपने लंबित कार्यों पर ध्यान देने की जरुरत है। किसी नई परियोजना के बारे में यदि विचार बना रहे हैं तो फिलहाल उचित समय नहीं है इसके लिये थोड़ा इंतजार करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल