1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2019 09:38 am IST,  Updated : Mar 18, 2019 09:51 am IST

इस सप्ताह आपके समक्ष कई ऐसी परिस्थितियाँ आएंगी जिनसे आप भावनात्मक तौर पर आहत हो सकते है। किसी के साथ ग़लतफहमी पैदा होने या उनका सामना करने की सोच ही आपको विचलित कर सकती है। यहाँ तक कि कार्यस्थल पर भी काम में ध्यान लगाने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि: इस सप्ताह आपको कुछ अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। हो सकता है आपको कार्यस्थल पर नये दायित्वों के साथ अपेक्षित या लंबित पदोन्नति मिले, या फिर यह भी हो सकता है कि घर में किसी नये मेहमान का स्वागत करने का अवसर भी आपको मिले जो आपके घर को खुशियों से भर दे। व्यवसायी जातकों के लिये यह समय व्यस्तता भरा हो सकता है। काम के दबाव के चलते हो सकता है आपके लिये परिजनों के लिये पर्याप्त समय निकाल पाना मुश्किल हो। जितना संभव हो सके अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाये रखने की कोशिश करें। सप्ताहांत पर अपने खास के साथ आनंदित पल बिताने का भरपूर अवसर आपको मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि: यह सप्ताह आपके लिये व्यस्तताओं भरा हो सकता है। काम के दबाव से आप थकान और तनाव भी महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहने की हिदायत दी जाती है। हालांकि आपको कड़ी मेहनत से घबराना नहीं चाहिये क्योंकि यही समय आपके भविष्य के लिये सुनहरे अवसरों का रास्ता भी तैयार करेगा। व्यस्त जीवन में अपने किसी खास दोस्त का साथ आपमें ऊर्जा भर सकता है। आर्थिक रुप से आपका हाथ भले थोड़ा तंग हो सकता है लेकिन इसका समाधान भी आपको आसानी से मिल सकता है। सप्ताहांत पर अपने प्रियजनों के साथ बिताया समय आपको तो खुशी देगा ही साथ ही आपके चाहने वाले भी इससे खुश हो सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल