1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2019 09:38 am IST,  Updated : Mar 18, 2019 09:51 am IST

इस सप्ताह आपके समक्ष कई ऐसी परिस्थितियाँ आएंगी जिनसे आप भावनात्मक तौर पर आहत हो सकते है। किसी के साथ ग़लतफहमी पैदा होने या उनका सामना करने की सोच ही आपको विचलित कर सकती है। यहाँ तक कि कार्यस्थल पर भी काम में ध्यान लगाने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

कुंभ राशि: आपके व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से यह समय बहुत ही भाग्यशाली है। काम का कोई खास दबाव इस सप्ताह पर शायद न रहे जिससे परिवार या अपने चाहने वालों के साथ एक अच्छा समय बिताने का अवसर आपको मिल सकता है। किसी छोटी-मोटी पर यात्रा पर जाने की योजना भी आप बना सकते हैं। लंबे समय के बाद अपने किसी खास दोस्त से मुलाकात आपके जीवन में ढ़ेर सारी खुशनुमा यादों का स्वागत कर सकती हैं। वहीं इसकी भी संभवानाएं हैं कि कोई पुराना दर्द भी उभर कर आ जाये इसलिये आपके लिये सलाह है कि सकारात्मक सोच और आशावादी नजरिये के साथ अच्छे अनुभवों को याद रखें और बुरी यादों को बिसार दें। आर्थिक रुप से स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं। 

मीन राशि: इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ बहुत ही महत्त्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। काम के सम्बन्ध में आपको कुछ ज़रूरी व्यवसायिक फैसलें लेने पड़ सकते हैं। आपका यह फैसला अच्छे और बूरे दोनों ही परिणाम आपके लिये लेकर आ सकता है। इसलिये जो भी फैसला करें उसे पूरे विचार-विमर्श के बाद ही करें। इस सप्ताह आपकी जेब भी हल्की होने के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। हो सकता है किसी करीबी की मदद भी आपको करनी पड़े। कुलमिलाकर इस सप्ताह आप कशमकश में रहें इसकी संभावना है लेकिन सप्ताहांत पर आप सोच सकते हैं जो हुआ अच्छा हुआ और जो होगा वह भी अच्छा ही होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल