1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2019 09:38 am IST,  Updated : Mar 18, 2019 09:51 am IST

इस सप्ताह आपके समक्ष कई ऐसी परिस्थितियाँ आएंगी जिनसे आप भावनात्मक तौर पर आहत हो सकते है। किसी के साथ ग़लतफहमी पैदा होने या उनका सामना करने की सोच ही आपको विचलित कर सकती है। यहाँ तक कि कार्यस्थल पर भी काम में ध्यान लगाने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि: इस सप्ताह आपके लिए एक ख़ास सलाह है कि आप कुछ भी करें, कोई भी फैसला लें सोच-समझ कर और किसी से परामर्श करने के बाद ही लें। क्योंकि संभव है कि इस सप्ताह आप जल्दबाजी में गलत फैसलें ले सकते है। छोटी-छोटी बातों में अपना आपा खो दें इसके भी आसार है, जितना हो सके इन्हें नज़रंदाज़ करें जो कि आपके लिये बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। साथी की सलाह आपके लिये सहायक हो सकती है। संपत्ती संबंधी लेन-देन आपके लिये लाभकारी हो सकता है। यदि आपकी संपत्ती का पैसा कहीं रुका हुआ है तो प्रयास करें उसके मिलने के आसार हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं बशर्ते थोड़ा संभल कर चलें। 

मकर राशि: घर हो या दफ्तर इस सप्ताह आप किसी भी तरह के विवाद या बहसबाजी से दूर ही रहें तो बेहतर होगा। नौकरी या व्यवसाय के मामले में सावधानी बरतें और किसी पर आश्रित होने या फिर किसी पर बहुत ज्यादा विश्वास करने से बचें। पूरी संभावना है कि आपका कोई करीबी ही आपको मात देने पर तुला हो। भावुक होकर या फिर आवेश में आकर कोई भी फैसलां न करें बल्कि शांत रहते हुए हर पहलु की अच्छे से जांच-पड़ताल कर अपने निर्णय पर दृढ़ता से डटे रहें। इस समय आपको दूसरों की आलोचना से भी आहत होने की बजाय प्रेरित होने की आवश्यकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है लेकिन विवाहित जातकों के संबंध प्रागढ़ होने की उम्मीद की जा सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल