1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2019 09:38 am IST,  Updated : Mar 18, 2019 09:51 am IST

इस सप्ताह आपके समक्ष कई ऐसी परिस्थितियाँ आएंगी जिनसे आप भावनात्मक तौर पर आहत हो सकते है। किसी के साथ ग़लतफहमी पैदा होने या उनका सामना करने की सोच ही आपको विचलित कर सकती है। यहाँ तक कि कार्यस्थल पर भी काम में ध्यान लगाने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है।

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

सिंह राशि: यदि पिछले कुछ समय से आपके निजी जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो इस सप्ताह आपको उनसे राहत मिलेगी और आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने की और अग्रसर होंगे। रोमांटिक जीवन के लिहाज से तो यह समय आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपकी मुलाकात अपने खास से हो सकती है। विवाहित जातकों का अपने जीवन साथी पर विश्वास और भी गहरा होगा। आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति पहले से बेहतर रहने के आसार हैं। इस समय भविष्य के लिये कुछ बचत करने का विचार कर सकते हैं। व्यवसायी जातकों के लिये इस समय सोच-समझकर किया गया निवेश फायदेमंद हो सकता है। 

कन्या राशि: यदि पिछले कुछ समय से किन्ही कारणों से आपका कोई काम रुका हुआ है तो प्रयासरत रहें उसके पूरा होने का आसर हैं। आपके लिये यह समय ऐसा है कि आप जीवन के हर क्षेत्र में एक राहत और तसल्ली का अनुभव करें। घर से लेकर दफ्तर तक आपसे अपेक्षाएं रखने वाले आपसे संतुष्ट रहें इसकी उम्मीद भी की जा सकती है। हालांकि आपको अपनी प्राथमिकताओं और विचारों को व्यवस्थित करने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है और इसके लिये आप थोड़े एकांत और समय की जरुरत भी महसूस करें। यदि पिछले कुछ समय में संबंधों में गलतफहमियां पैदा हुई हैं तो सारी दूर हो सकती हैं और मधुर संबंधों का आनंद आप उठा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल