1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर ऐसे बनाएं बेसन भिंडी फ्राई, जाने बनाने की सिंपल विधि

घर पर ऐसे बनाएं बेसन भिंडी फ्राई, जाने बनाने की सिंपल विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2020 02:39 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 02:39 pm IST

भिंडी की आपने कई तरीके की डिश खाई होगी। लेकिन इस बार बनाकर देखें। बेसन भिंडी फ्राई। जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है।  

Crispy okra- India TV Hindi
Crispy okra

कई लोगों को भिंडी खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। जिसके कारण वह भिंडी से बनीं कोई भी सब्जी खाने में मुंह बनाने लगते है। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए है एक टेस्टी भिंडी रेसिपी। इसे एक बार खाते ही यह आपकी फेवरेट रेसिपी की टिस्ट में जरूर शामिल हो जाएगी। जानें मुरमुरी भिंडी यानी बेसन भिंडी फ्राई बनाने की सिंपल रेसिपी। 

सामग्री

  • 500 भिंडी
  • आधा कप बेसन
  • 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार ऑयल

हाई प्रोटीन डाइट: घर पर ऐसे आसानी से बनाए मूंग दाल की ये 2 टेस्टी डिश

ऐसे करें भिंडी तैयार

  • सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर ऊपर और नीचे का भाग काट दें। इसके बाद भिंडी को लंबी-लंबी पतला-पतला काट लें। इसके साथ ही बीज हटा दें। 
  • अब इन भिंडी में नमक और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 5-6 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • अब इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे आप फ्रिज में रख दें। जब तक की आप तलने के लिए तैयार न हो जाए।
  • अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें। तेल गर्म हो जाने के बाद भिंडी को डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें। 
  • अब इन्हें निकाल लें। आपकी कुरकुरी भिंडी बनकर तैयार है। 

घर पर ऐसे बनाएं दाल का टेस्टी और हैल्दी पराठा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल