1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लॉकडाउन में घर पर हो रहे हैं बोर तो यूं बनाएं टेस्टी तंदूरी गोभी टिक्का

लॉकडाउन में घर पर हो रहे हैं बोर तो यूं बनाएं टेस्टी तंदूरी गोभी टिक्का

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2020 01:07 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 02:25 pm IST

तंदूरी गोभी टिक्का शाम की चाय के साथ खाने के लिए एक स्वादिष्ट और स्वस्थ नाश्ता है। जानें इसे बनाने का तरीका।

Gobi tikka- India TV Hindi
Gobi tikka Image Source : INSTRAGRAM/FUNFOODANDFRO

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन है।  ऐसे में आपकी कई स्किल निकलकर बाहर आ रही होगी। जैसे पेटिंग, क्राफ्ट या फिर कुकिंग। रोजाना कुछ नया ट्राई कर रहे है जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी हो। अब आपको समझ नहीं आ रही है कि अब क्या बनाएं जिसे आप स्नैक्स में भी खा सकते हैं तो इस बार ट्राई करें तंदूरी गोभी टिक्का। जिसमें बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती हैं। 

सामग्री

  • 1 किलोग्राम कटी और साफ की हुई गोभी
  • 1 कप दही
  • 1 चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच अमचूर पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चम्मच चाट मसाला
  • 2 चम्मच सरसों का तेल

लॉकडाउन में बनाएं टेस्टी और हेल्दी अखरोट पोहा, जानें बनाने का तरीका

ऐसे बनाएं गोभी टिक्का

सबसे पहले गोभी को एक पैन में पानी और थोड़ा सा नमक डालकर कम से कम 5 मिनट उबाल लें। इसके बाद इसे छन्नी में छान लें और ठंडा होने दें। 

अब एक बाउल में सभी मसालों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें गोभी मिलाकर 1 घंटे के लिए रख दें। जिससे गोभी में आसानी से मसाला लग जाए। 

अब आप चाहे तो इसे ग्रिल में भुन सकते हैं। ग्रिल में हल्का ब्राउन होने तक भुन लें। 

अगर ओवन में बेक कर रहे हैं तो 180 डिग्री सेल्सियस में ओवन का तापमान सेव कर दें और एक ट्रे में गोभी डालें और थोड़ा सा तेल ऊपर से लगा दें। 20-25 मिनट बाद ओवन से निकाल लें। 

आपके गोभी टिक्का बनकर तैयार है। इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल