1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: सुबह के नाश्ते में झट से बनाइए टेस्टी दलिया कटलेट, पौष्टिक होने के साथ-साथ दिनभर रखेगा एनर्जेटिक

Recipe: सुबह के नाश्ते में झट से बनाइए टेस्टी दलिया कटलेट, पौष्टिक होने के साथ-साथ दिनभर रखेगा एनर्जेटिक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2020 08:49 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 08:51 am IST

सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए। ऐसे में अगर आप कुछ आज नया और हेल्दी खाना चाहते हैं तो दलिया के कटलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Dalia Cutlet- India TV Hindi
Dalia Cutlet Image Source : INSTAGRAM/STREETFOODLOVE7

सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए। ऐसे में अगर आप कुछ आज नया और हेल्दी खाना चाहते हैं तो दलिया के कटलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। दलिया सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है लेकिन बच्चे इसे खाने से कतराते हैं। दलिया न केवल पाचन के लिए अच्छा है बल्कि एनर्जी का खजाना भी है। ऐसे में अगर दलिया को कटलेट के तौर पर बच्चों को खिलाएंगे तो उन्हें न केवल स्वाद मिलेगा बल्कि पौष्टिक आहार भी मिलेगा।

दलिया कटलेट बनाने के लिए जरूरी चीजें

दलिया
पुदीना
धनिया की पत्ती
हरी कटी मिर्च
उबले हुए आलू
पनीर
हल्दी
जीरा
आमचूर पाउडर
कुटी मिर्च
अदरक-लहसुन पेस्ट
नमक 

बनाने की विधि- सबसे पहले आप दलिया लीजिए और उसे थोड़े पाने में भिगोकर एक घंटे के लिए रख लीजिए। पानी बहुत ज्यादा मत डालिएगा। इसमें अब पुदीना, धनिया की पत्ती और हरी कटी मिर्च डालें। इसके बाद कटा हुआ महीन प्याज, दो उबले हुए आलू और मैश किया हुआ थोड़ा सा पनीर, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच आमचूर पाउडर, आधा चम्मच कुटी मिर्च, अदरक-लहसुन का आधा चम्मच पेस्ट और स्वादानुसार नमक डाल दें। इन सभी को अच्छे से मिला लीजिए। इसके बाद इसमें आधा कप बेसन मिला लें। बेसन मिलाने से इस डोव की लोई आसानी से बंध जाएगी।

मिक्स करने के बाद मिश्रण की छोटी-छोटी लोई लीजिए। इन लोइयों को छोटी ही रखें। लोइयों को गोल करने के बाद उसे हथेली से दबा लें। सारे मिश्रण की इसी तरह से लोई बना लें। अब दूसरी तरफ पैन को धीमी आंच पर चढा़एं। पैन के गर्म होते ही उसमें तेल डालें। तेल जैसे ही गर्म हो तो उसमें इन लोइयों को रखें और दोनों तरफ अच्छे से सेकें। इन सारी टिक्कियों को इसी तरह से सेंके। जब सभी टिक्कियां सिक जाएं तो उसे एक प्लेट में निकाल लें। इन्हें आप हरी चटनी या फिर टोमेटो सॉस के साथ खा सकते हैं।  

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Recipe: नाश्ते में बनाएं ये स्टफ्ड मूंगदाल अप्पे, स्वाद के साथ-साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन

Recipe: संडे के दिन घर पर बनाएं बच्चों और बड़ों का फेवरेट वाइट सॉस पास्ता, अपनाएं ये तरीका मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

Recipe: इस आसान तरीके से घर पर बनाएं ओट्स-सब्जी कटलेट, स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी

Recipe: प्लेन इडली नहीं अब घर पर बनाइए ये स्टफ्ड इडली बॉम्ब, टेस्ट होगा ऐसा बनाएंगे बार-बार

Recipe: बिना तंदूर के घर पर ढाबा स्टाइल बनाएं तंदूरी आलू पराठा, एक बूंद भी नहीं इस्तेमाल होगा तेल और घी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल