1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Diwali 2021: मिठाई बनाने के लिए बाजार से खरीदा गया मावा असली है या नकली? ऐसे करें पहचान

Diwali 2021: मिठाई बनाने के लिए बाजार से खरीदा गया मावा असली है या नकली? ऐसे करें पहचान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2021 03:24 pm IST,  Updated : Nov 03, 2021 03:24 pm IST

त्योहारों में भारी डिमांड के चलते मावा या खोया में मिलावट भले ही आम बात हो। लेकिन आपको इसके प्रति सावधान रहेंगे तो बेहतर रहेगा।

mawa - India TV Hindi
मावा  Image Source : INSTAGRAM/ZAIKA_WITH_KULESH KULESH

त्योहार में बहुत से लोग घर पर ही मिठाई बनाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाला मावा ही नकली हो या उसमें मिलावट किया गया हो तो घर पर बनी मिठाई खाने का भी कोई फायदा नहीं। लेकिन अगर आपको असली और नकली मावे के बीच फर्क समझ में आ जाए तो इसमें फर्क करना चुटकियों का काम हो जाएगा। जानिए कुछ आसान टिप्स जिसकी मदद से आप नकली मावा खाने से बच सकते हैं। 

Diwali 2021: डायबिटीज के मरीजों के लिए दीवाली नहीं होगी फीकी, ये डिशेज़ मुंह कर देंगी मीठा

  1. खोए में थोड़ी चीनी डालकर गरम करें। अगर गरम करने पर यह पानी छोड़े तो समझ लीजिए खोआ नकली है।
  2. मावा के जरा से टुकड़े को लेकर अपने अंगूठे पर रगड़ें। अगर इसमें घी की महक आए तो समझ लीजिए खोआ शुद्ध है।
  3. हाथों की मदद से खोए की एक गोली बनाएं। अगर ये गोली बनने की बजाए फटने लगे तो समझें कि खोआ नकली है।
  4. खोआ खाकर भी असली-नकली की पहचान कर सकते हैं। अगर मावा खाते वक्त में मुंह में चिपचिपाहट महसूस हो रही है तो वो या तो सिंथेटिक है या खराब हो चुका है।
  5. असली और ताजे खोए का टेस्ट कच्चे दूध जैसा आता है।
  6. करीब 2 ग्राम खोए को 5 मिलीलीटर गरम पानी में घोल लें और थोड़ी देर ठंडा होने के बाद इसमें आयोडीन सॉलूशन डालें। अगर खोया नकली होगा तो इसका रंग नीला होने लगेगा। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Diwali Recipe 2021 : इस दीपावली घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट रसमलाई, जानें आसान रेसिपी

Diwali 2021 Recipe : इस दीपावली घर पर इस तरह से बनाएं परफेक्ट गुलाब जामुन, ये है रेसिपी

Diwali Recipe: इस दिवाली 'मिल्क केक' से करें मुंह मीठा, बनाने में है बेहद आसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल