1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Diwali Recipe: इस दिवाली 'मिल्क केक' से करें मुंह मीठा, बनाने में है बेहद आसान

Diwali Recipe: इस दिवाली 'मिल्क केक' से करें मुंह मीठा, बनाने में है बेहद आसान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2021 11:36 am IST,  Updated : Nov 03, 2021 02:18 pm IST

दिवाली का मौका हो और मिठाईयां न हों ऐसा हो ही नहीं सकता। इस दिवाली आप मिल्क केक जरूर ट्राई करें।

milk cake - India TV Hindi
मिल्क केक Image Source : INSTAGRAM/BAFNASRASOI

दिवाली में खील-बताशों के अलावा मिठाईयों का भी अलग महत्व होता है। आमतौर पर लोग त्योहार के दिन बाजार से मिठाई खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ मिठाईयां ऐसी होती हैं जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती हैं और इन्हें घर पर भी आसानी से तैयार किया जाता है। ऐसा करने से आप मिलावटी चीजें खाने से बच सकते हैं। मिल्क केक भी इन्हीं में से एक है। आईए जानते हैं मिल्क केक बनाने की विधि। 

Diwali 2021 Recipe : घर पर ऐसे बनाएं मावा गुझिया , जानें बनाने की सिंपल विधि

मिल्क केक बनाने के लिए सामग्री 

  • दूध- 2 कप 
  • धी- 2 चम्मच
  • चीनी- 2 कप 
  • फिटकिरी- 2 चुटकी 

मिल्क केक बनाने की विधि 

  1. एक बड़ी कड़ाही में दूध उबाल लें
  2. दो-तीन उबाल आने के बाद इसमें फिटकरी डाल दें 
  3. कुछ देर बाद दूध फटकर दानेदार हो जाएगा
  4. इसे कुछ देर के लिए उबालें और गाढ़ा होने तक पकाएं 
  5. दूध गाढ़ा होने पर इसमें चीनी डालें
  6. फिर इसे चलाते हुए 10 मिनट तक पकाएं और घी डाल दें
  7. जब मिश्रण अच्छे से पकने लगेगा तो इसका रंग बदल जाएगा
  8. पूरी तरह से पकने के बाद  मिश्रण को गहरी थाली में निकालकर ठंडा होने दें
  9. फिर इसे अपने मनपसंद आकार में काटकर सर्व करें 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Kitchen Hacks : सरसों तेल शुद्ध है या नहीं, इन 5 तरीकों से करें पहचान

Kitchen Hacks: अरबी छीलते वक्त हाथों में होती है खुजली? इन तरीकों से करें दूर

Kitchen Hacks: पराठे बनाने के कुछ देर बाद ही सुखकर हो जाते हैं कड़क? तो अपनाएं ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल