1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Kitchen Hacks: अरबी छीलते वक्त हाथों में होती है खुजली? इन तरीकों से करें दूर

Kitchen Hacks: अरबी छीलते वक्त हाथों में होती है खुजली? इन तरीकों से करें दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2021 08:38 pm IST,  Updated : Oct 26, 2021 09:28 am IST

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अरबी छील पाएंगे और हाथों में खुजली और सूजन की समस्या भी नहीं होगी।

arbi- India TV Hindi
अरबी Image Source : FREEPIK

घुइयां या अरबी की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसका सेवन कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग इसे उबालकर सूखी सब्जी के रूप में खाना पंसद करते हैं तो वहीं कुछ लोगों को इसका चोखा या मसालेदार सब्जी खाना पंसद होता है। लेकिन, अरबी को काटाना या छीलना बेहद मुश्किल काम होता है। कई लोगों को इसे काटते या छीलते वक्त हाथों में सूजन और खुजली की समस्या हो जाती है। इससे त्वचा पर काफी असर भी पड़ता है।

अरबी का पत्ता बहुत पतला होता है जिसके कारण कुछ लोग इसे छीलने के लिए अलग-अलग तरकीब निकालते हैं जिससे खाने लायक हिस्सा भी कभी-कभी छिल जाता है। ऐसे में मजबूरन हमें हाथों का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अरबी छील पाएंगे और हाथों में खुजली और सूजन की समस्या भी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं अरबी छीलने के तरीकों के बारे में।

Kitchen Hacks: पराठे बनाने के कुछ देर बाद ही सुखकर हो जाते हैं कड़क? तो अपनाएं ये उपाय

स्‍क्रब का करें इस्तेमाल

scrub
Image Source : FREEPIKस्‍क्रब

अरबी छीलते वक्त बर्तन धोने वाले स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका काम बेहद आसान हो जाएगा। इसके लिए आप  पहले किचन गलव्ज पहन लें उसके बाद बर्तन स्क्रब लेकर अरबी को रगड़ें।  ऐसा करने से छिलका उतरने लगेगा और आपके हाथों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। 

नारियल के छिलके का करें इस्तेमाल

नारियल के छिलके की मदद से भी आप अरबी को आसानी से छील सकते हैं। इसके लिए नारियल के छिलके को लेकर उसे गोल मोड़ दें। इसके बाद इसकी मदद से अरबी के छिलके को उतारे। ऐसा करने से अरबी के छिलके आसानी से उतर जाएंगे।

बची हुई चायपत्ती का इन तरीकों से करें इस्तेमाल, बालों में चमक लाने से लेकर पौधों की ग्रोथ में आएगी काम

 तेल

जब भी आप अरबी का छिलका छीले हमेशा इस बात का खास ख्याल रखें कि हाथों को पहले अच्छी तरह से साफ करके उसमें कोई सा भी तेल लगा लें। उसके बाद अरबी को काटने से पहले उस पर अच्छी तरह से नमक छिड़क दें। ऐसा करने से अपको हाथों में खुजली और सूजन की समस्या नहीं होगी। इसके साथ ही अरबी को छीलने में कम समय लगेगा।

नींबू

lemon
Image Source : FREEPIKनींबू

अगर अरबी काटते समय हाथों में खुजली हो रही हो तो प्रभावित जगह पर नींबू का रस लगाएं या फिर कटे हुए नींबू को रगड़ें। ऐसा करने से तुरंत खुजली से राहत मिलेगी।

Kitchen Hacks: सर्दियों में शरीर को गर्म रखना चाहते हैं तो खाएं गुड़ की चटनी, जानें बनाने की विधि

बेकिंग सोडा

खुजली को दूर करने में बेकिंग सोडा भी कारगर साबित होता है। इसके लिए थोड़े से पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से खुजली कम होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल