1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बची हुई चायपत्ती का इन तरीकों से करें इस्तेमाल, बालों में चमक लाने से लेकर पौधों की ग्रोथ में आएगी काम

बची हुई चायपत्ती का इन तरीकों से करें इस्तेमाल, बालों में चमक लाने से लेकर पौधों की ग्रोथ में आएगी काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2021 08:00 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 08:00 pm IST

आप बची हुई चाय की पत्तियों को घर के कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बची हुई चायपत्ती को किस तरह दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।

uses of leftover tea leaves- India TV Hindi
बची हुइ चाय पत्ती को फेकने के बजाए करें इस्तेमाल Image Source : FREEPIK.COM

अक्सर देखा जाता है कि चाय बनाने के बाद लोग चाय की पत्ती को कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय बनाने के बाद बची हुई चाय की पत्तियां कितने काम की चीज है? चाय की इन पत्तियों में कई तरह के गुण होते हैं जो हमारी सेहत के साथ-साथ कई अन्‍य चीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होते है। आप इन पत्तियों को घर के कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बची हुई चायपत्ती को आप किस तरह दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बची हुई चायपत्ती को इस तरह करें इस्तेमाल

1. गमलों में पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए खाद की जरूरत होती है। अगर आपके गमले में पौधों की ग्रोथ नहीं हो पा रही है तो इसके लिए आप बची हुई चायपत्ती को धोकर पौधों की जड़ों में डाल दें। ये पत्तियां ऑर्गेनिक खाद की तरह काम करेंगी और कुछ ही दिनों में पौधे हरे भरे हो जाएंगे।

2. कई बार किचन के पुराने डब्‍बों से स्‍मेल आ जाती है और फिर इसकी बदबू को हटाने के लिए हम हर कोशिश करते हैं। ऐसे में आप बची हुई चायपत्ती की मदद से आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले इन चायपत्तियों को उबाल लें फिर इस पानी में पुराने डब्‍बों को कुछ देर तक डुबाकर रख दें। उसके बाद इसे धो लें। इससे डब्‍बों से स्‍मेल आनी बंद हो जाएगी। 

3. बालों में चमक लाने के लिए भी आप बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक तरह का प्राकृतिक कंडिशनर का काम करती है। इसके लिए सबसे पहले आप बची हुई चायपत्ती को अच्छे से धोकर उबाल लें। फिर इसे ठंडा करे के अपने बालों को धोए। आप जब भी शैंपू करें तो शैंपू के बाद इस पानी से अपने बालों को धो सकते हैं। ऐसा करने से आपके बालों में नेचुरल शाइन आएगी और आपके बाल मुलायम हो जाएंगे।

4. बची हुई चायपत्तियों को अच्‍छी तरह से धोकर धूप में सुखा लें और फिर इसे किसी एयरटाइट डब्‍बों में रख दें। जब भी आप दोबारा चाय बनाने जाएं तो इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

5. बची हुई चायपत्ती को फिर से पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद इस पानी से घी और तेल के बर्तन साफ करें। इससे बर्तन से घी की महक नहीं आती है और बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल