1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss: वजन घटाने में सहायक है फूलगोभी का सूप, जानिए सेवन करने का सही समय और बनाने की विधि

Weight Loss: वजन घटाने में सहायक है फूलगोभी का सूप, जानिए सेवन करने का सही समय और बनाने की विधि

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Oct 22, 2021 07:42 am IST,  Updated : Oct 22, 2021 07:42 am IST

सूप काफी लाइट होते हैं और इन्हें बनाना भी आसान होता है। फूलगोभी का सूप स्वादिष्ट तो होता ही है। साथ ही ये वजन कम करने में भी कारगर है।

cauliflower soup- India TV Hindi
फूलगोभी का सूप  Image Source : INSTAGRAM/A.FEW.OF.MY.FAVORITE.THINGS

वजन घटाने के लिए सही डाइट लेना जरूरी होता है। दिन की शुरुआत ब्रेकफास्ट से होती है। अगर आप नाश्ते में ओटमील और फ्रूट्स खाकर बोर हो गए हैं तो कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में फूलगोभी खूब खाई जाती है। नियमित रूप से फूलगोभी के सूप का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।आइए जानते हैं इस सूप का सेवन करने का सही समय और इसकी रेसिपी।

थाली में शामिल कीजिए तीन तरह के अनाज से बनी रोटियां, वेट कंट्रोल का मिशन होगा पूरा

इस समय पिएं गोभी का सूप 

सुबह खाली पेट गोभी का सूप पीना फायदेमंद होता है। ये एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है। गोभी के सूप में मसालों का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। 

सूप बनाने के लिए सामग्री

  • 1 फूलगोभी 
  • 1 गाजर
  • 1 प्याज, कटा हुआ
  • 2-3 लहसुन की कलियां, कसा हुआ
  • 1 कप सब्जी स्टॉक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • धनिया पत्ती
  • काली मिर्च, नमक
  • आधा कप दूध

सूप बनाने की विधि

  • एक पैन में, तेल और प्याज डालें। जब प्याज हल्का गुलाबी हो जाए तो लहसुन डालें और दोनों को भूरा होने तक भूनें।
  • गोभी, गाजर, नमक और काली मिर्च डालकर इसे भूनें। फिर सब्जी स्टॉक डालें और 5 मिनट तक उबाल लें। 
  • इसमें दूध डालकर एक उबाल आने दें, गैस को बंद कर दें। धनिया पत्ती से गार्निश कर गर्मागर्म परोसें।

ध्यान में रखें ये बातें 

  1. अगर आपको गोभी खाने से एसिडिटी होता है तो सूप में अजवाइन जरूर डालें। 
  2. आप चाहें तो इसमें दही डालकर भी खा सकते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

यूरिक एसिड के मरीज न करें इन 4 सब्जियों का सेवन, बढ़ सकती है दर्द और सूजन की समस्या

टॉन्सिल के कारण गले के दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगी राहत

पाचन तंत्र को रखना चाहते हैं दुरुस्त तो इन 3 चीजों को करें डाइट में शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।