1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पाचन तंत्र को रखना चाहते हैं दुरुस्त तो इन 3 चीजों को करें डाइट में शामिल

पाचन तंत्र को रखना चाहते हैं दुरुस्त तो इन 3 चीजों को करें डाइट में शामिल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 19, 2021 10:16 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 03:01 pm IST

पाचन तंत्र शरीर में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन जरूर करें। इससे आपको फायदा होगा।

Haldi- India TV Hindi
Haldi Image Source : INSTAGRAM/ OAKCROFTANDBAILEY

रोजाना के रुटीन में कई लोग ऐसे हैं जो खाने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। उन्हें इस बात से बिल्कुल भी मतलब नहीं होता है कि जिन चीजों का वो सेवन कर रहे हैं उससे उनकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे कि एसिडिटी, अपच, पेट दर्द और गैस्ट्रिक समस्याएं। ये सभी समस्याएं आपके पाचन तंत्र यानी कि डाइजेस्टिव सिस्टम पर खराब असर डालती हैं। हमारे शरीर में पाचन तंत्र अहम भूमिका निभाता है। ये शरीर को ऊर्जा और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें डाइट में शामिल करके आप अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त रख सकते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जरूर पिएं ये होममेड ड्रिंक्स, हानिकारक पदार्थ निकल जाएंगे बाहर

मेथी

कई सब्जियों में अगर मेथी का तड़का ना लगे तो उस सब्जी का स्वाद अच्छा नहीं आता। लेकिन मेथी दाना खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा आपके पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा रहता है। दरअसल, मेथी के दाने नैचुरली पाचन के रूप में कार्य कर सकते हैं। ये शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में कारगर होते हैं। आप बस रोजाना खाली पेट मेथी का पानी पिएं। इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा रहेगा और पेट में जमा चर्बी भी कम होगी।

हल्दी
हल्दी कई औषधीय गुणों से युक्त है। खाने में रंगत लाने के अलावा हल्दी एंटी फंगल, एंटी वायरल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल होती है। अगर आप पाचन को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो चुटकी भर हल्दी पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर रोजाना पिएं। इससे आपको फायदा होगा। 

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करेगा प्याज, जानें सेवन का सही तरीका

Adrak
Image Source : INSTAGRAM/FITWORLDHEALTHCAREAdrak 

अदरक भी है असरदार
अदरक दर्द में राहत दिलाने के अलावा आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार है। इसके साथ ही ये पाचन तंत्र को भी बूस्ट करती है। इसके लिए आप चाहे तो अदरक के एक छोटे से टुकड़े को कद्दूकस करके उसके रस को पिएं।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।