1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी गाजर का हलवा

Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी गाजर का हलवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2020 11:46 am IST,  Updated : Dec 26, 2020 11:46 am IST

सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा खाने का अपना ही एक अलग मजा है। जानिए घर पर बनाने की सिंपल विधि।

गाजर का हलवा रेसिपी- India TV Hindi
गाजर का हलवा रेसिपी Image Source : INSTAGRAM/DEEPTHAVIVEK

ठंड के मौसम में ताजी-ताज गाजर आना शुरू हो जाती है। गाजर सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा खाने का अपना ही एक अलग मजा है। मार्केट में आसानी से गाजर का हलवा मिल जाता है। लेकिन जरूरी नहीं हैं कि वह पूरी तरह शुद्ध हो। ऐसे में आप चाहे तो घर पर ही आसानी से टेस्टी गाजर का हलवा बना सकते हैं। जानिए बनाने कि सिंपल विधि।

गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 किलो गाजर
  • 300 ग्राम चीनी
  • थोड़ा सा मावा
  • 100 ग्राम घी
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • ड्राई फूट्स (काजू, बादाम, किशमिश  कटा हुआ

Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं अलसी के लड्डू, जानिए बनाने की सिंपल विधि

ऐसे बनाएं गाजर का हलवा

सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लें। अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गाजर डालकर ढक दें और धीमी आंच में पकने दें। थोड़ी देर बाद ढक्कन हटाकर देख लें कि पक गई हैं कि नहीं। अगर पक गई हैं तो इसमें दूध डाल दें और इसे मिला लें। इसके बाद इसे 20-25 मिनट पकने दें। थोड़ी देर पकने के बाद देखेंगे कि इसमें दूध नहीं बचा है तो फिर इसमें चीनी डालें। अब इसे पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें जिससे कि तली में जले नहीं। जब तक चाशनी का पानी सुख न जाए तब तक फ्राई कर रहें। इसके बाद इसमें घी डालें और फ्राई कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि आप जितना इसके पकाएंगे और फ्राई करेंगे ये उतना ही टेस्टी बनेगा। अब इसमें आप चाहें तो ऊपर से मावा और ड्राई फूड्स डाल सकते हैं।

Recipe: ठंड में जरूर खाएं आटे के लड्डू, टेस्ट में लाजवाब और इम्यूनिटी होगी बूस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल