1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर इस सिंपल विधि से बनाए टेस्टी गाजर की खीर

घर पर इस सिंपल विधि से बनाए टेस्टी गाजर की खीर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2019 11:09 am IST,  Updated : Dec 10, 2019 11:09 am IST

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में मीठी-मीठी गाजर आने लगती है। तो फिर देर किस बात की घर पर यूं बनाएं स्वादिष्ट गाजर की खीर।

gajar ki kheer- India TV Hindi
gajar ki kheer

आप जब भी गाजर को देखते हैं तो आपके मन में सलाद या फिर इससे बने कई तरह के डेसर्ट सामने आ जाते हैं। जिसमें गाजर का हलवा का नाम नंबर 1 में होता है। गाजर का हलवा भी लोग अपनी तरीके से बनाते है। इसके अलावा आप चाहे तो गाजर की खीर बना सकते है। ये डेसर्ट नार्थ इंडिया में काफी फेमस है। गाजर के हलवा के तरीके ही खीर बनाने के लिए गाजर को कद्दूकस किया जाता है। जिसमें दूध और नट्स डाले जाते हैं। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। 

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में मीठी-मीठी गाजर आने लगती है। तो फिर देर किस बात की घर पर यूं बनाएं स्वादिष्ट गाजर की खीर। 

गाजर की खीर बनाने के लिए सामग्री

  1. आधा किलो कद्दूकस किया हुआ गाजर
  2. एक चम्मच चीनी
  3. एक चौथाई कप किशमिश
  4. एक चौथाई कप काजू
  5. 9-10 बादाम या पिस्ता  
  6. 2 हरी इलायची पीसी हुई

Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाए टेस्टी मटर का पराठा, जानें बनाने की सिंपल विधि

ऐसे बनाएं गाजर की खीर

  • सबसे पहले एक कढ़ाई या फिर भारी पैन में गाजर डालकर धीमी आंच में 2 मिनट पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहे। 
  • अब इसमें दूध मिलाकर उबाल लें। उबाल आने के बाद धीमी आंच करके पकाते रहे तब तक कि ये एक तिहाई न हो जाए। इसके साथ बीच-बीच में हिलाते रहे। 
  • अब इसमें शुगर मिलाएं और गैस की आंच थोड़ी बढ़ा लें। इसे कम से कम 2 मिनट पकाएं।
  • इसमें इलायची पाउडर, काजू, किशमिश डालकर 2-3 मिनट पकाएं और फिर गैंस बंद कर दें। 
  • अब इसे ठंड़ा होने दें। जिसके बाद बादाम या पिस्ता के छोटे-छोटे करके इसे गार्निश कर लें। 

Breakfast Recipe: नाश्ते में बनाएं 'रवा उपमा रेसिपी', ये है रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल