1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. वजन घटाने के लिए बेस्ट है सीताफल और सेब से बना ये सूप, जानें बनाने की विधि और पीने का तरीका

वजन घटाने के लिए बेस्ट है सीताफल और सेब से बना ये सूप, जानें बनाने की विधि और पीने का तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 05, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 04:53 pm IST

सेब और कद्दू के इस सूप को 'डिटॉक्स ड्रिंक' के नाम से भी जाना जाता है। जानें इस सूप को बनाने की विधि। 

 pumpkin apple soup- India TV Hindi
 pumpkin apple soup Image Source : INSTRAGRAM

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। जिसके साथ ही आलस्य के गिरफ्त में आप जल्दी आ जाएंगे। ऐसे में वजन कम करना बहुत ही मुश्किल कान लगता है। क्योंकि इस मौसम में भूख तेजी से बढ़ जाती है। लेकिन आप इस सूप का इस्तेमाल कर आसानी से अपना वजन कम कर सकते है। जी हां सेब और कद्दू के इस सूप का सेवन करके आप 2 सप्ताह में कम से कम 4-5 किलो वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको सूप को सही तरीके से पीने के साथ-साथ अपनी डाइट को थोड़ा कंट्रोल करना पड़ेगा। 

कद्दू और सेब दोनों में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। जिसके कारण आपको भूख कम लगती है। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करने के अलावा शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकाल देता है। इस सूप को 'डिटॉक्स ड्रिंक' के नाम से भी जाना जाता है। जानें इस सूप को बनाने की विधि। 

Breakfast Recipe: नाश्ते में बनाएं 'रवा उपमा रेसिपी', ये है रेसिपी

 

सेब-कद्दू सूप बनाने के लिए सामग्री

  1. 450 ग्राम कद्दू (सीताफल) छोटे टुकड़ों में कटा हुआ। 
  2. 1 सेब छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  3. 1 मीडियम साइज का कटा हुआ प्याज
  4. 3 कली लहसुन
  5. 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
  6. स्वादानुसार नमक
  7. एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च
  8. डेढ़ कप हरी सब्जियां कटी हुई
  9. 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  10. एक छोटी चम्मच हल्दी
  11. थोड़ा धनिया पाउडर 

Breakfast Recipe: करना है टेस्टी एंड हेल्दी नाश्ता तो सिर्फ 15 मिनट में बनाएं 'चिली चीज़ टोस्ट'

गार्निश के लिए

  • थोड़े कद्दू के बीज
  • थोड़ी हरी धनिया
  • थोड़ा अनार 

ऐसे बनाएं सेब-कद्दू सूप

  • सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच ऑयल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने पर प्याज, लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।  
  • इब इसमें हल्दी, धनिया, काली मिर्च डालकर कम से कम 10 सेकंड भूनें। इसके बाद इसमें कद्दू, सेब और हरी सब्जियों के साथ नमक डालें और इच्छी तरह से फ्राई कर लें। 
  • अब इसमें एक कप पानी डालें और पैन में ढक्कन बंद करके कम से कम 5 मिनट पकाएं। 
  • जब सेब और कद्दू पक जाएं तो गैस बंद कर दें और इसे 10 मिनट ठंडा होने दें। अब इसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें। 
  • अब इसे दोबारा पैन में डालें और मीडियम आंच में पकाएं।
  • जब यह सूप गाढ़ा हो जाएं तो गैस बंद कर दें। आपका सूप बनकर तैयार है।
  • अब सूप बाउल में इसे लेकर कद्दू के बीज, धनिया और अनार से गार्निश कर लें।  

ऐसे करें सेवन

  • अगर आप चाहते है कि वजन तेजी से कम हो तो इसके लिए इस तरह पिएं सूप।
  • सुबह ब्रेकफास्ट में 1 बाउल
  • लंच करने के 45 मिनट पहले एक बाउल सूप पिएं। 
  • अगर आपको शाम को हल्की भूख लग रही है तो इस सूप का सेवन कर सकते हैं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल