1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाने में हो जाए तेज नमक तो 2 मिनट में इस तरह करें ठीक

खाने में हो जाए तेज नमक तो 2 मिनट में इस तरह करें ठीक

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 20, 2017 01:21 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 01:22 pm IST

कहते हैं न एक चुटकी नमक की वैल्यू ही कुछ और है। अगर खाने में कम पड़ जाए तब भी स्वाद कम हो जाती है और अगर ज्यादा पड़ जाए तब भी स्वाद बिगाड़ देती है।

salt- India TV Hindi
salt

हेल्थ डेस्क: कहते हैं न एक चुटकी नमक की वैल्यू ही कुछ और है। अगर खाने में कम पड़ जाए तब भी स्वाद कम हो जाती है और अगर ज्यादा पड़ जाए तब भी स्वाद बिगाड़ देती है। नमक खाने के लिए एक ऐसा इंग्रिडिएंट है, जिसके कम होने पर या ज्यादा होने पर खाने का स्वाद खराब हो जाता है।

खाने में अगर नमक कम होगा तो खाना फीका और बेस्वाद लगता है। अगर ज्यादा होता है तो खारा लगता है। खाना बनाते समय नमक का अंदाज थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। अगर कम हुआ तो हम और नमक मिला सकते हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर खाने में नमक ज्यादा हो गया हो तो आप क्या करेंगी।

आमतौर पर यह समस्या किसी भी घर की किचेन में हो सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ उपाय हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप खाने में डले ज्यादा नमक को कम कर सकती हैं।

ये हैं वो तरीके

किसी भी रस वाली डिश में नमक ज्यादा हो तो उसमें आलू छीलकर डाल दें। कुछ देर आलू सब्जी में छोड़ दें और निकाल लें। ऐसा करने से नमक कम हो जाएगा
अगर सब्जी या दाल में नमक ज्यादा हो गया है तो आप उसमें आटे की बड़ी लोई बनाकर डाल दें। कुछ देर इसे निकाल लें, खारापन कम हो जाएगा

सब्जी में नमक को कम करने के लिए दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सब्जी में थोड़ी दही दाल दें खारापन कम हो जाएगा

नींबू के रस से भी दाल और सब्जी में नमक को कम किया जा सकता है।

इन सबके अलावा आप ब्रेड का यूज भी कर सकती हैं। सब्जी में कुछ देर के लिए एक-दो ब्रेड डालने से नमक हल्का हो जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल