1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: क्या आपसे नहीं बन पा रही है कम तेल सोखने वाली फूली हुई पूड़िया, अपनाएं ये तरीका

Recipe: क्या आपसे नहीं बन पा रही है कम तेल सोखने वाली फूली हुई पूड़िया, अपनाएं ये तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2021 11:50 am IST,  Updated : Jul 09, 2021 12:25 pm IST

लाख कोशिशों के बावजूद अगर आप कम तेल खोलने वाली कुरकुरी और फुली हुई पूड़ी नहीं बन पा रही हैं तो यह कुछ टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं।

Recipe: क्या आपसे नहीं बन पा रही है कम तेल सोखने वाली कुरकुरी और फूली हुई पूड़िया, इस तरीका से बनाएं- India TV Hindi
Recipe: क्या आपसे नहीं बन पा रही है कम तेल सोखने वाली कुरकुरी और फूली हुई पूड़िया, इस तरीका से बनाएं परफेक्ट पूरी Image Source : INSTAGRAM/TRAVEL_EAT_ZOOM

पूड़ी अधिकतर घरों में बनाई जाती हैं। एकदम गोल पूड़ी नाश्ते या दोपहर के भोजन में खाई जा सकती है। आमतौर पर लोग इसे सब्‍जी के साथ खाना पसंद करते है। कई लोग इसे  खीर, सेविई और हलवे के साथ भी खाना पसंद करते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप पूड़ी को किसके साथ खा रहे हैं। गर्म-गर्म पूड़ी अपने आप ही हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। कुरकुरी फूली हुई पूड़ी देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। लेकिन अगर पूड़ी में ज्यादा तेल होता है तो मुंह बन जाता है। 

तेल से भरी हुई पूड़ी खाना किसी को पसंद नहीं होता है। गर्मी में यह सुस्ती का कारण भी बन जाती है। लाख कोशिशों के बावजूद अगर आप कम तेल खोलने वाली कुरकुरी और फुली हुई पूड़ी नहीं बन पा रही हैं तो यह कुछ टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं। 

Recipe: घर पर आसानी से क्यों नहीं बनते सॉफ्ट और फूले भटूरे? कहीं आप स्किप तो नहीं कर रहे ये जरूरी स्टेप

कम तेल में ऐसे बनाएं कुरकुरी और फूली हुई पूरियां

  1. आमतौर पर पूड़ी हम बनाते ही तुरंत ही तेल में डाल देते हैं। इसी कारण पूड़ी में अधिक तेल लगता है। इसलिए पूरियों को बेलकर, तलने से पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें इससे वो फ्राई करते वक्त ज़्यादा तेल नहीं सोखेंगी।
  2. आटे को बहुत ज्यादा सख्त गूंथने से बचें।
  3. अगर आपको कुरकुरी पूड़ी खाना पसंद है तो आप आटे में थोड़ी-सी सूजी मिला सकते हैं।  इससे तलने के बाद पूड़ी काफी क्रिस्‍पी बनती हैं।
  4. पूड़ी का आटा गूथते समय उसमें घी या मोयन जरूर मिलाएं।
  5. आटा गूंदने के बाद कम से कम आधा घंटे के लिए उसे छोड़ देना चाहिए। इससे वह फूली और करारी बनेगी। 
  6. पूरियां बेलने पर कभी भी सुखा आटा ना लगाएं। इससे पूरियां जल्दी फूलेंगी। इसके साथ ही केल में कालापन जमा नहीं होगा। 
  7. पूड़ी तलते समय कड़छी की मदद से हल्का-हल्का दबाते रहे। इससे आप देखेंगे कि पूराी ठीक ढंग से फूल गई है। 
  8. पूरियां तलने के लिए अच्छी तरह से तेल गर्म करना चाहिए। इससे पूड़ी फूलेंगी। 

दही-योगर्ट और प्रोबायोटिक योगर्ट में क्या है अंतर? जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल