1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Mango Shake Recipe: खजूर-मैंगो शेक देगा 100 प्रतिशत एनर्जी, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

Mango Shake Recipe: खजूर-मैंगो शेक देगा 100 प्रतिशत एनर्जी, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2021 01:11 pm IST,  Updated : May 25, 2021 01:16 pm IST

आम सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। फाइबर से भरपूर आम आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है। जानिए स्वामी रामदेव से कैसे बनाएं टेस्टी आम का शेक।

Mango Shake Recipe: खजूर-मैंगो शेक देगा 100 प्रतिशत एनर्जी, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट- India TV Hindi
Mango Shake Recipe: खजूर-मैंगो शेक देगा 100 प्रतिशत एनर्जी, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट Image Source : PIXABAY.COM

गर्मियों के मौसम में फलों का राजा आम आसानी से मिल जाता है। जिसका इस्तेमाल विभिन्न तरह के पकवानों को बनाने में किया जाता है। लेकिन मैंगो शेक की बात ही कुछ अलग है। 

आम सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। फाइबर से भरपूर आम आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कॉपर, पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ एनर्जी से भर देता है। वहीं इसमें दूध मिलाने से अधिक मात्रा में कैल्शियम होता जाता है। इसके साथ ही औषधिय गुणों से भरपूर खजूर हर तरह के रोगों से दूर रखता है। जानिए स्वामी रामदेव से बनाने की सिंपल विधि। 

Recipe: इस डिफरेंट स्टाइल से घर पर बनाएं सूजी का रसीला हलवा, स्वाद होगा लाजवाब

खजूर-मैंगो शेक बनाने के लिए सामग्री

  • 2 पका आम का पल्प
  • 1 गिलास
  • 1 पका हुआ केला
  • 2-3 साफ खजूर

Aam Panna Recipe: गर्मियों के मौसम में घर पर बनाएं आम का पना, ये रही बनाने की सिंपल विधि

ऐसे बनाएं खजूर-मैंगो शेक

एक ग्राइंडर में आम का पल्प, कटा हुआ केला, खजूर का गुदा और दूध डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। आपका मैगों शेक बनकर तैयार है। इसे बच्चे के साथ बड़े भी चाव से पिएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल