1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Masala Baby Potato Roast Recipe: ऐसे बनाएं मसाला बेबी आलू फ्राई

Masala Baby Potato Roast Recipe: ऐसे बनाएं मसाला बेबी आलू फ्राई

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Apr 08, 2019 03:25 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 03:26 pm IST

Masala Baby Potato Roast Recipe: बेबी आलू बहुत ही छोटे होते है। जिसका चिलका आसानी से निकल जाता है। इससे सबसे अच्छा फ्राई आलू बनते है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कि आसानी से पच जाता है। तो फिर देर किस बात की जानें इस रेसिपी को बनाने की विधि।

Masala Baby Potato Roast- India TV Hindi
Masala Baby Potato Roast Image Source : FACEBOOK

Masala Baby Potato Roast Recipe:  बेबी आलू बहुत ही छोटे होते है। जिसका छिलका आसानी से निकल जाता है। इससे सबसे अच्छा फ्राई आलू बनते है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कि आसानी से पच जाता है। तो फिर देर किस बात की जानें इस रेसिपी को बनाने की विधि।

मसाला बेबी आलू फ्राई करने की सामग्री

  • 1 किलो छोटे छिले हुए आलू
  • 2 चम्मच साबुत धनिया
  • 4 चम्मच सरसों का तेल
  • 1 चम्मच राई
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2-3 सुखी लाल मिर्च
  • 1 चम्मच सफेद उड़ दाल
  • 1 चम्मच चना दाल
  • एक चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • 10-12 कपी पत्ता
  • आधा चम्म लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर

ऐसे बनाएं मसाला बेबी आलू फ्राई

सबसे पहले साबुत धनिया को फ्राई कर लें। इसके बाद इसे दरदरा पीस लेँ। अब एक पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें राई, जीरा, सुखी हुई लाल मिर्च डालकर फ्राई करें। इसके बाद इसमें करी पत्ता, हींग  डालें। इसके बाद इसे 2-3 मिनट फ्राई करें।

अब इसमें बेबी आलू, नमक, मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद गैस धीमी करके इसे ढक दें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें। इसे यह बाहर से फ्राई होकर अंदर तक पक जाएं। इसके बाद इन्हें सर्विंग बाउल में निकालकर करी पत्ता से गार्निश कर लें।

दुनिया का सबसे मंहगा बर्गर की कीमत 63 हजार रुपए, जानें क्यों है इतना खास..

नवरात्रि 2019: व्रत में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा कुट्टू आटा का ये पकवान, ये हैं इसके फायदे

Dal Makhani Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी पंजाबी स्टाइल दाल मखनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल